ग्वालियर। माधवी नगर में एक दिलदहलाने देने वाली घटना सामने आई। यहां 7 सात महीने की गर्भवती महिला ने 3 साल के बेटे के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की शादी 8 साल पहले हुई थी। उसने पति की प्रताड़ना से तंग आकर एकसाथ तीन जानें दी हैं। मौके पर हजीरा थाना पुलिस पहुंची और परिजन के बयान दर्ज किए। पुलिस को चार पेज का सुसाइड नोट मिला। इसमें गृहक्लेश और पति के जुए की आदत का भी जिक्र है।
घटना यादव धर्मकांटे के पास की है। यहां माधवी नगर में राजकुमार प्रजापति की पत्नी प्रीति (23) और बेटा कुणाल (3 साल) रहता था। प्रीति 7 महीने की गर्भवती थी। घर में दंपती के अलावा मां और जेठ जितेंद्र भी रहते हैं। राजकुमार पुट्टी का काम करता है। सोमवार को पति मजदूरी पर गया था। जेठ भी मजदूरी करने चला गया। घर में प्रीति और बच्चा था। सास मंदिर गई थी। जब वह घर लौटकर आईं तो बहू और नाती एक ही फंदे पर लटके मिले।
मां ने दो मासूम बच्चियों को कुएं में फेंका, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की
मायके पक्ष का आरोप- मां-बेटे को लटकाकर मार डाला
घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष से पिता और अन्य लोग भी पहुंच गए। परिजन का कहना था कि शादी के बाद से ही बेटी को परेशान किया जाता था। रक्षाबंधन पर बेटी घर आई थी। उसने जेठ, सास और पति के परेशान करने की बात बताई थी। हम लोग प्रीति को भेजने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद यह लोग जबरन उसे अपने साथ ले आए। सोमवार दोपहर घर में एक ही कपड़े से मां और बेटा फांसी पर लटके मिले।
लव मैरिज के 20 दिन बाद लड़की ने सुसाइड किया, 3 महीने पहले ही दोस्ती के बाद प्यार हो गया था
पति की आदतों से परेशान थी महिला
पुलिस को आशंका है कि मां ने पहले बेटे के गले में फांसी का फंदा डाला। उसके बाद इसी तरह फांसी लगाई, जिससे दोनों के गले एक साथ कपड़े से कस गए। पुलिस का कहना है कि चार पेज के सुसाइड नोट से साफ है कि महिला गृहक्लेश और पति के जुए की आदत से परेशान थी। महिला ने हाथ पर भी लिखा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार पति राजकुमार, जेठ जीतू, जेठानी और सास है।