केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को एक दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गृह मंत्री शाह ने लखनऊ में ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा और कहा कि यूपी में साल 2017 के बाद कई बदलाव आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल किया कि 5 साल में वह कितनी बार विदेश गए? यूपी में बाढ़ आई, तब आप कहां थे? इन्होंने शासन स्वयं के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए किया है, इसके अलावा किसी के लिए शासन नहीं किया। बाकी सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनाव सत्ता हथियाने का जरिया है।
भाजपा ने यूपी को अपनी पहचान दिलाने का काम किया
कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा, ‘आज मैं उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक भूमि पर भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरुआत कराने आया हूं। दीपावली पर यहां के हर घर पर ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ को स्वीकृति मिले। इस अभियान की भी शुरुआत हो रही है। शाह ने कहा, भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का काम किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनाने की दिशा में काम किया है. भाजपा ने सिद्ध किया है कि सरकारें परिवार के लिए नहीं, बल्कि सूबे के गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती है। भाजपा के कार्यकर्ता के लिए चुनाव पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का चुनाव है।
.@BJP4UP के ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर लखनऊ से संबोधित कर रहा हूँ।#BJPUPMembershipDrive https://t.co/PH9QtFzYUC
— Amit Shah (@AmitShah) October 29, 2021
अखिलेश जी 5 साल में कितने दिन विदेश में रहे: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा, ‘अखिलेश जी ये हिसाब उत्तर प्रदेश की जनता को दीजिए कि 5 साल में आप विदेश कितने दिन रहे? बीते दिनों कोरोना आया, यूपी में बाढ़ आई, तब आप कहां थे? इन्होंने शासन स्वयं के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए किया है। इसके अलावा किसी के लिए शासन नहीं किया्। शाह ने कहा, बाकी सभी पार्टियों के लिए चुनाव सत्ता हथियाने का जरिया है। बीजेपी के कार्यकर्ता के लिए चुनाव पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का चुनाव है। जनता की समस्या को जानने का चुनाव है।
यूपी में सपा-बसपा का वर्षों चला खेल : शाह
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, सदस्यता अभियान 29 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। उत्तर प्रदेश में 53 प्रतिशत आबादी युवा है। युवाओं, गरीबों, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों को पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य भाजपा करेगी। उन्होंने कहा, यूपी में कई वर्षों तक सपा-बसपा का खेल चलता रहा। उसने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया था। आज पलायन कराने वालों का खुद पलायन हो गया है।
ये भी पढ़े:- उत्तराखंड चुनाव 2022 की तैयारी: गृह मंत्री अमित शाह 30 को देहरादून में करेंगे जनसभा
चुनाव को लेकर होगी अहम बैठक
शाम की यह बैठक बेहद खास मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि संगठन के पदाधिकारियों के साथ इस अहम बैठक में शाह कार्यकर्ताओं का फीडबैक लेंगे। कहा जा रहा है कि पार्टी ने जो इंटरनल सर्वे कराया है, उसके आधार पर वर्तमान विधायकों के टिकट काटने को लेकर चर्चा हो सकती है