अंतर्राष्ट्रीय

रूस के स्कूल में गोलीबारी: 7 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

मध्य रूस के इजेव्स्क में एक स्कूल में गोलीबारी हुई है। इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है, इनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बंदूकधारी ने स्कूल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की और फिर हमलावर ने खुद को भी गोली मार सुसाइड कर लिया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना इजेवस्क इलाके के एक स्कूल की है। बताया जा रहा है कि, एक अज्ञात बंदूकधारी शख्स स्कूल में घुसा और अचानक गोलीबारी कर दी। बंदूकधारी ने सिक्योरिटी गार्ड की भी हत्या कर दी है। यह फायरिंग उस समय शुरू हुई, जब स्कूल में क्लासेज चल रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय स्कूल में लगभग 1,000 छात्र और 80 शिक्षक थे।
गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने के बाद बंदूकधारी ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी। हमलावर के शव को बरामद कर लिया गया है।

हमलावर ने क्यों की फायरिंग?

हमलावर कौन था और उसका मकसद क्या था अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर के पास दो हथियार थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Tropical Storm Ian : फ्लोरिडा में इमरजेंसी का ऐलान, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया मदद पहुंचाने का आदेश

स्कूल को करवाया गया खाली

जिस स्कूल में हमला हुआ है, उसमें पहली से 11वीं कक्षा तक के छात्रों को पढ़ाया जाता है। अधिकारी के मुताबिक, स्कूल को खाली करा लिया गया और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। इजेवस्क में करीब 6,40,000 लोग रहते हैं। यह मॉस्को से करीब 960 किलोमीटर पूर्व में, मध्य रूस के उराल पर्वतीय क्षेत्र के पश्चिम में स्थित है।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button