UP News:दूसरी शादी बनी मौत की वजह! अलीगढ़ में बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर पिता की कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से रिश्तों को झकझोर देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि दूसरी शादी और संपत्ति को लेकर कलयुगी बेटा नाराज चल रहा था।
Follow on Google News
दूसरी शादी बनी मौत की वजह! अलीगढ़ में बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर पिता की कर दी हत्या
अलीगढ़ में बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर पिता की कर दी हत्या

अलीगढ़। पुलिस के अनुसार आरोपी बेटे ने पहले पिता को मिलने के बहाने बुलाया और फिर दोस्त के साथ सुनसान जगह पर ले जाकर उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। 

चाकुओं से गोदकर कर दी हत्या 

अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला किला के पास हुई इस वारदात ने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बादशाह अली के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि उनके बेटे रिहान ने अपने दोस्त समीर के साथ मिलकर पूरी साजिश तैयार की। योजना के तहत बादशाह अली को मिलने के बहाने बुलाया गया और फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर उन पर कई बार चाकू से हमला किया गया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हरदा: रेलवे ट्रैक पर मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका

आरोपी बेटा और उसका दोस्त गिरफ्तार 

हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। इसके बाद रिहान और उसके दोस्त समीर को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Breaking News

दूसरी शादी और संपत्ति विवाद बना हत्या का कारण

पूछताछ के दौरान आरोपी रिहान ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बादशाह अली उसकी मां को परेशान करते थे। मां की मौत के बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद परिवार में तनाव लगातार बढ़ता गया। रिहान का आरोप है कि जिस मकान को वह अपनी मां की आखिरी निशानी मानता था, उसे उसके पिता अपनी दूसरी पत्नी के नाम करना चाहते थे। इसी बात को लेकर उसके मन में पिता के प्रति गुस्सा बढ़ता गया और उसने दोस्त समीर के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग बनाई। 

अगर दोस्त बदला-बदला लगे... तो चुप मत रहिए, बस ये तीन काम कीजि, इंदौर से शुरू हुई नई पहल

हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद 

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है, ताकि अदालत में मजबूत साक्ष्य पेश किए जा सकें। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या की साजिश में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। 

पुलिस जांच में जुटी 

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में दूसरी शादी और संपत्ति विवाद हत्या की मुख्य वजह के रूप में सामने आया है। हालांकि, जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts