Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना: पुलिस ने साइबर ठगी के 1.35 लाख रुपए लौटाए, पीड़ितों को वापिस मिली राशि

साइबर ठगी के पीड़ितों के लिए गुना पुलिस मददगार बनी है। एनसीआरपी पोर्टल की एमआएम और जीआरएम प्रक्रिया के माध्यम से एक माह में 1.35 लाख से अधिक की ठगी गई राशि वापस कराई गई है।
गुना: पुलिस ने साइबर ठगी के  1.35 लाख रुपए लौटाए, पीड़ितों को वापिस मिली राशि
गुना: पुलिस ने साइबर ठगी के 1.35 लाख रुपए लौटाए

गुना। साइबर फ्रॉड की रकम जिन बैंक खातों में ट्रांसफर हुई, उन खातों पर तत्काल होल्ड लगवाया गया। निर्धारित प्रक्रिया के बाद पीड़ितों के बैंक खातों में 1,35,758 रुपए की राशि वापस पहुंचाई गई। बाकी राशि वापस कराने के लिए साइबर टीम लगातार प्रयास कर रही है और पीड़ितों को जल्द राहत दिलाई जाएगी।

साइबर ठगी की रकम पर तत्काल लगवाया होल्ड

हितिका वासल के दिशा-निर्देशन और एएसपी प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में जिले में साइबर अपराधों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साइबर अपराधों की रोकथाम और साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: सांदीपनि स्कूलों की बस सुविधा की कलेक्टर ने की समीक्षा, रूट रैशनलाइजेशन के दिए निर्देश

एक महीने में कई पीड़ितों को मिली राशि वापस

बीते एक माह में जिले के विभिन्न आवेदकों द्वारा अपने साथ हुए साइबर फ्रॉड के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। साइबर सेल द्वारा प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच करते हुए पोर्टल के माध्यम से ठगी की रकम जिन-जिन बैंक खातों में ट्रांसफर हुई थी, उन खातों पर तत्काल होल्ड लगवाने की कार्रवाई की गई।

Breaking News

1,35,758 रुपए की साइबर ठगी की राशि लौटाई

पुलिस की तत्परता और निर्धारित प्रक्रिया के प्रभावी पालन के परिणामस्वरूप यश श्रीमाल, शुभम जैन, राखी जैन, सवनम वानो, मो. शाहिद खान, विनोद सेलर, मुस्कान सोनी, लोकेन्द्र कुशवाह आदि की कुल 1,35,758 रुपए की साइबर ठगी की राशि वापस कराई गई।

बाकी राशि के लिए साइबर टीम कर रही प्रयास

गुना पुलिस के अनुसार बाकी राशि वापस कराने के लिए साइबर टीम लगातार प्रयासरत है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत शेष राशि भी आवेदकों को जल्द वापस कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें: हरदा में नया विद्युत सब स्टेशन तैयार, 6 गांवों में बिजली आपूर्ति मजबूत

साइबर सेल की टीम ने किया सराहनीय कार्य

इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक, आरक्षक अभय रघुवंशी, महिला आरक्षक पूजा गुप्ता आदि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गुना पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। 

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak

Latest Posts