
इंदौर नगर निगम द्वारा आज रंग पंचमी पर शहर में गेर निकलने के तत्काल पश्चात सफाई अभियान शुरू किया गया। इस विशेष सफाई अभियान में 10 स्वीपिंग मशीनें और 700 सफाई कर्मचारियों द्वारा गेर मार्ग की साफ-सफाई शुरू की गई। टैंकरों से सड़कों को धुला गया।
ये भी पढ़ें: इंदौर में रंगपंचमी की गेर में उमड़ा जनसैलाब, मिसाइलों से उड़ा रंग; तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह
स्वीपिंग मशीन के साथ ही टैंकरों से धुली सड़कें
बता दें कि यह है देश में स्वच्छता का पंच लगने वाला शहर इंदौर। जहां पर विश्व प्रसिद्ध गेर का कारवां निकलते ही शुरू हो गया सफाई अभियान। निगमकर्मियों ने गेर मार्ग की सफाई की। साफ-सफाई में स्वीपिंग मशीन के साथ ही टैंकरों से धुली सड़कें। विशेष सफाई अभियान चला कर सड़कों की पूर्व की तरह चमका दिया है।
दो घंटे में गेर मार्ग को साफ करने का टारगेट
50 डोर टू डोर वाहन और 10 स्वीपिंग मशीन के साथ ही 700 सफाई मित्रों ने सफाई की कमान संभाली। दो घंटे में पूरे गेर मार्ग को साफ करने का टारगेट रखा गया। निगमकर्मी इसमें जुटे रहे और देखते ही देखते मार्ग एकदम साफ हो गया।
गेर में रिकॉर्ड 5 लाख लोग जुटे
इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली परंपरागत गेर में इस वर्ष रिकॉर्ड 5 लाख लोग जुटे। इसके चलते पूर गेर मार्ग पर जमकर रंग-गुलाल और पानी उड़ाया गया। रंग पंचमी की गेर निकलने के बाद नगर निगम की टीम गेर मार्ग की साफ-सफाई में जुट गई है।