इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : ससुराल वालों को भेजी अश्लील फोटो, पीड़िता की टूटी सगाई, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

हेमंत नागले, इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 26 वर्षीय युवती ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत थी कि लगभग 3 वर्षों से आरोपी उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था और उससे शादी नहीं कर रहा था। वहीं आरोपी द्वारा लगातार उसे शादी के लिए झांसा दिया जा रहा था। लेकिन, जब युवती ने आरोपी से शादी नहीं की।

युवती की कुछ ही दिनों पहले शहर के बाहर सगाई तय हो गई थी, लेकिन जैसे ही आरोपी को सगाई की जानकारी लगी तो आरोपी द्वारा कुछ अश्लील फोटो ससुराल पक्ष को भेज दिए गए। जिस कारण से पीड़िता की सगाई भी टूट गई। परेशान होकर पीड़िता द्वारा आरोपी खिलाफ चंद्र नगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म सहित कई धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कराया गया है।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

डीसीपी आरके सिंह ने बताया कि चंदन नगर में रहने वाली 26 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को यह शिकायत दर्ज कराई थी कि इलाके में रहने वाला वसीम द्वारा कुछ वर्षों पहले पीड़िता से जान पहचान हुई थी। 3 वर्षों से वसीम पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा है और शादी की भी लगातार बात कर रहा है। लेकिन, वसीम द्वारा जब शादी नहीं की गई तो पीड़िता के परिवार वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

इसकी जानकारी जैसे ही वसीम को लगी तो वसीम ने कुछ अश्लील फोटो पीड़िता के ससुराल पक्ष को भेज दी। जब यह जानकारी पीड़िता के परिवार वालों को लोगी तो उन्होंने पुलिस से में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद आरोपी वसीम के खिलाफ मामला दर्ज किया है और वसीम की जल्द गिरफ्तारी की बात की जा रही है।

ये भी पढ़ें: इंदौर : नाबालिग से शादी का दबाव बना रहा था आरोपी, हाथ की नस काटकर डराया; गिरफ्तार

संबंधित खबरें...

Back to top button