राष्ट्रीय

गुजरात-हिमाचल चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, EC ने दोपहर 3 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

गुजरात और हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि, इस दौरान विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी।

गुजरात में विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर और हिमाचल प्रदेश में नवंबर में खत्म हो रहा है। दोनों ही राज्यों में इस समय बीजेपी की सरकार है। हिमाचल में 68 और गुजरात में 182 विधानसभा सीटे हैं।

गुजरात की विधानसभा

गुजरात सरकार का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं, बहुमत के लिए 92 सीटें जरूरी होती हैं। गुजरात में 2017 में 9 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच वोटिंग हुई थी और नतीजे 18 दिसंबर को आए थे। इसमें बीजेपी ने कुल 99 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। वहीं कंग्रेस के खाते में 77 सीटें और अन्य पार्टियों को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

182 विधानसभा सीटों वाली गुजरात विधानसभा में 13 सीटें अनुसुचित जाति, 27 सीटें अनुसूचित जनजाती के लिए आरक्षित हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में बीजेपी की सरकार है। उसका कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 68 सीटें हैं, यहां 2017 में सिर्फ एक चरण में नौ नवंबर को मतदान हुआ था। इसमें बीजेपी ने 44 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस को 21 सीटों पर सफलता मिली थी, जबकि 2 सीटों पर निर्दलीय और एक सीट पर सीपीआइ (मार्क्सवादी) ने जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें- PM मोदी का हिमाचल दौरा: वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, ऊना और चंबा में करेंगे जनसभाएं

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button