Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्रेटर नोएडा निक्की मर्डर केस, आरोपी पति के बाद सास भी गिरफ्तार, बहू को जलाने में की थी मदद

ग्रेटर नोएडा निक्की मर्डर केस, आरोपी पति के बाद सास भी गिरफ्तार, बहू को जलाने में की थी मदद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिल्ली। ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या मामले में पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका निक्की की सास दया भाटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले आरोपी पति विपिन भाटी को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन रविवार को उसने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। इस दौरान हुए हाफ एनकाउंटर में उसके पैर में गोली लगी, फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।

    Uploaded media

    पुलिस कार्रवाई और जांच

    डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि दहेज हत्या केस में सास दया की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी विपिन से पूछताछ के दौरान उस जगह की भी जांच की, जहां से उसने ज्वलनशील पदार्थ (थिनर) खरीदा था। इसी सिलसिले में पुलिस उसे लेकर गई थी, तभी विपिन ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई और वह घायल हो गया।

    Uploaded media

    निक्की की हत्या का घटनाक्रम

    एफआईआर के मुताबिक, 21 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे विपिन ने अपनी पत्नी निक्की की बुरी तरह पिटाई की। निक्की को गंभीर हालत में पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

    निक्की की बड़ी बहन कंचन ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने निक्की को बेरहमी से पीटा, गले पर हमला किया और जब वह बेहोश हो गई तो उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

    35 लाख रुपए और लग्जरी कार की मांग 

    निक्की की शादी दिसंबर 2016 में विपिन भाटी से हुई थी। शादी में दहेज के तौर पर स्कॉर्पियो कार और अन्य सामान दिया गया था। इसके बावजूद पति, सास, ससुर और जेठ लगातार 35 लाख रुपए और एक लग्जरी कार की मांग कर रहे थे।

    परिजनों का आरोप है कि हाल ही में निक्की के पिता ने मर्सिडीज खरीदी थी, जिस पर विपिन की नजर थी। उसने वह कार अपने लिए मांग ली थी। परिवार वालों के मुताबिक 2024 में विपिन को दिल्ली में दूसरी लड़की के साथ पकड़कर उसकी पिटाई भी की गई थी, लेकिन इसके बाद भी उसके व्यवहार में बदलाव नहीं आया।

    बहनों के साथ प्रताड़ना का सिलसिला

    निक्की और उसकी बड़ी बहन कंचन की शादी एक ही परिवार में हुई थी। कंचन का कहना है कि दोनों बहनों को लगातार ससुराल पक्ष से प्रताड़ित किया जाता था। कई बार पंचायत बैठी, लेकिन आरोपियों ने समझौते के बाद भी अपना व्यवहार नहीं बदला। कंचन ने आरोप लगाया कि उसकी सास और पति विपिन ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

    पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच

    कंचन की शिकायत पर पुलिस ने निक्की के पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सतवीर के खिलाफ हत्या की धारा सहित गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

    ये भी पढ़ें: निक्की मर्डर केस : आरोपी पति का नोएडा पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, कस्टडी से भागने की कर रहा था कोशिश

    ये भी पढ़ें: बेरहमी से पीटा, फिर बेटे के सामने जिंदा जला दिया... नोएडा में पति ने दहेज के लिए पत्नी को दी दर्दनाक मौत, जानें पूरा मामला

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts