
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक दवा की फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 से ज्यादा कर्मचारी घायल हो गए। अनकापल्ली के SP मुरली कृष्णा ने बताया कि अच्युतापुरम इंडस्ट्रियल स्पेशल इकोनॉमिक जोन में स्थित सहिथी फार्मा में एक रिएक्टर में ब्लास्ट के कारण लगी।
#आंध्र_प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री में लगी #आग : रिएक्टर में ब्लास्ट के बाद पूरी फैक्ट्री में फैली आग, 5 लोगों की मौत; 6 से ज्यादा कर्मचारी घायल। अच्युतापुरम इंडस्ट्रियल स्पेशल इकोनॉमिक जोन में स्थित सहिथी फार्मा में लगी आग। देखें #VIDEO #AndhraPradesh #Factory #Fire… pic.twitter.com/A2QLEPG9EN
— Peoples Samachar (@psamachar1) June 30, 2023
आज की अन्य खबरें भी पढ़ें…
केंद्र के आदेश के खिलाफ दायर याचिका खारिज, Twitter पर लगा 50 लाख का जुर्माना
बेंगलुरु। कर्नाटक हाईकोर्ट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को झटका लगा है। केंद्र सरकार के आदेश के खिलाफ लगाई गई ट्विटर की याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। ट्विटर ने कुछ लोगों के अकाउंट, ट्वीट और URL ब्लॉक करने के केंद्र सरकार के आदेश को कोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने ना केवल माइक्रोब्लॉगिंग साइट की याचिका खारिज की बल्कि कंपनी पर 50 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया।
बता दें कि, सरकार ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के सेक्शन 69 ए के तहत फरवरी 2021 से फरवरी 2022 के बीच ट्विटर को 1,474 अकांउट, 175 ट्वीट, 256 URL और एक हैशटैग ब्लॉक करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद ट्विटर ने 39 URL को ब्लॉक करने के सरकार के 10 आदेशों को कोर्ट में चुनौती दी। इसके बाद केंद्र सरकार और ट्विटर दोनों ने कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा।
MP के शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के काफिले के वाहन आपस में टकराए
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले में वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि, इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मौके पर छोड़कर कार सवार अन्य वाहन में सवार होकर काफिले के साथ निकल गए। जानकारी के मुताबिक, हादसा दिनारा क्षेत्र में एनएच-27 फोरलेन हाईवे पर गुरुवार रात करीब 10 बजे हुआ।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री सिंधिया आज (30 जून) चंदेरी, ईसागढ़, अशोकनगर में आयोजित सामाजिक सम्मेलनों में हिस्सा लेने वाले हैं। वहां जाने के लिए उनका काफिला निकला था। उसी दौरान दिनारा के पास रात करीब साढ़े दस बजे डांक बंगले के पास समर्थकों ने उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा था। जिसके लिए काफिला रुका और पीछे से आ रही एक इनोवा वाहन ने फॉलो वाहन में पीछे से टक्कर मार दी।
यूपी के बांदा में ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार कार, 6 लोगों की मौत
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार के ट्रक से टकराने से 6 की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला कलेक्टर दुर्गा शक्ति नागपाल के मुताबिक, कार में 8 लोग सवार थे।
कार 120 से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। जिसके बाद वो एक ट्रक से भिड़ गई और मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश: बांदा में एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु हो गई।
DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया, "एक तेज रफ्तार कार में 8 लोग सवार थे। कार पास में खड़ी एक ट्रक से टकरा गई। मौके पर 5 लोगों की मृत्यु हो गई, 3 को भर्ती कराया गया जिसमें से 1 की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। 2… pic.twitter.com/f9R8gadNPd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2023