PlayBreaking News

'यार, आ जाओ न...',बीवी से मिन्नतें करता रहा, फिर खत्म कर ली जिंदगी, 4 महीने पहले की थी लव मैरिज

गुरुग्राम में 4 महीने पहले हुई लव मैरिज का दर्दनाक अंत। पति बार-बार पत्नी से कहता रहा-'मेरे पास आ जाओ न', लेकिन अगली सुबह उसकी लाश मिली। क्या सिर्फ एक मामूली बहस थी वजह या कहानी में छुपा है कोई और सच? पुलिस जांच में जुटी है, जानिए पूरा मामला।
Follow on Google News
बीवी से मिन्नतें करता रहा, फिर खत्म कर ली जिंदगी, 4 महीने पहले की थी लव मैरिज

हरियाणा के गुरुग्राम से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। सेक्टर-76 की पिरामिड सोसाइटी में रहने वाले 33 साल के ऋषभ दीक्षित अपने फ्लैट में मृत पाय गए। उनकी शादी लव मैरिज के जरिए सिर्फ चार महीने पहले ही हुई थी। घटना से ठीक पहले पत्नी से फोन पर हुई मामूली बहस को इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। 

अलग अलग शहरों में रह रहे थे दोनों 

मिली जानकारी के मुताबिक ऋषभ दीक्षित कानपुर के रहने वाले थे और अमेरिकन एक्सप्रेस में मैनेजर के तौर परे काम कर रहे थे। उनकी शादी चार महीने पहले सोनम गुप्ता से हुई थी, जो मुंबई में नौकरी करती हैं। शादी के बाद भी दोनों साथ नहीं रह पा रहे थे। ऋषभ गुरुग्राम में थे, जबकि सोनम मुंबई में ही रह रहीं थी। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन दूरी की वजह से रिश्ते में तनाव की स्थिति बनने लगी थी। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या दूरी और अलग रहने इस घटना की एक वजह बना है।

'यार, मेरे पास आ जाओ न...'- फोन कॉल बना जांच का जरूरी हिस्सा 

पुलिस जांच में पता चला है कि घटना से एक दिन पहले, गुरुवार रात पति-पत्नी के बीच फोन पर बात हुई थी। जानकारी के मुताबिक ऋषभ अपनी पत्नी से बार-बार कह रहे थे, 'यार, मेरे पास आ जाओ न…'। इसी बातचीत के दौरान दोनों के बीच हल्की बहस भी हो गई थी। हालांकि यह बहस कितनी बड़ी थी, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस इस फोन कॉल को जरूरी मानकर जांच कर रही है। इसके बाद रात में क्या हुआ, यह अभी भी साफ नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ें: दरिंदगी की हद पार! झाड़-फूंक के नाम पर मस्जिद में महिला से गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी धमकी

बार-बार फोन करने पर नहीं मिला जवाब, पत्नी पहुंची गुरुग्राम

बताया जा रहा है कि फोन पर बात होने के बाद सोनम ने ऋषभ को कई बार कॉल किया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। चिंता बढ़ने पर वह अगले दिन शुक्रवार सुबह गुरुग्राम पहुंची। जब वह सेक्टर-76 स्थित फ्लैट पर पहुंचीं, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।  काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड्स को बुलाया।

दरवाजा खुलते ही सामने आया खौफनाक मंजर 

सिक्योरिटी स्टाफ की मदद से जब फ्लैट का दरवाजा खोला गया, तो अंदर का मंजर देखकर सभी हैरान रह गए। ऋषभ दीक्षित कमरे में मृत अवस्था में मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

Breaking News

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू पर नजर रखी जा रही है, चाहे वह पति-पत्नी के रिश्ते की स्थिति हो, मानसिक तनाव हो या फिर हाल ही में हुई फोन पर बातचीत। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या ऋषभ किसी तरह के मानसिक दबाव में थे या इस घटना के पीछे कोई और वजह थी। इसके लिए मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स और दूसरे डिजिटल सबूतों की भी जांच की जा रही है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts