उतार-चढ़ाव के बाद मार्केट में फ्लैट कारोबार:सेंसेक्स 14 अंक चढ़ा, निफ्टी 11 अंक चढ़कर 23416 पर बंद; मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयर्स में खरीदारी

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार में मामूली बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 14 अंक और निफ्टी 11 अंक चढ़कर 23416 पर बंद हुआ जहां मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में जमकर खरीदारी हुई।
सेंसेक्स 14 अंक चढ़ा, निफ्टी 11 अंक चढ़कर 23416 पर बंद; मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयर्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार में आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। शुरुआती कमजोरी के बाद बाजार ने रिकवरी की लेकिन अंत में सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ लगभग सपाट स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स 14 अंक चढ़कर 74,360 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 11 अंक की तेजी के साथ 23,417 पर बंद हुआ। दिनभर बाजार में निवेशकों का रुख सेक्टर आधारित रहा। मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयर्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिली जिससे बाजार को सपोर्ट मिला। वहीं कुछ बड़े आईटी और बैंकिंग शेयरों में दबाव बना रहा जिसके कारण बाजार बड़ी तेजी नहीं दिखा सका।

टॉप निफ्टी गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1780571030142

ये भी पढ़ें: Money Market Record: बैंकों की बढ़ती उधारी से मनी मार्केट में रिकॉर्ड कारोबार, ₹5.5 लाख करोड़ के पार पहुंचा ट्रांजैक्शन

/img/116/1780571068918

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

बाजार पर विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली का असर अब भी दिखाई दे रहा है। बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने भारतीय शेयर बाजार में 5,617 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। पिछले 7 कारोबारी दिनों में विदेशी निवेशक करीब 38,997 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं। वहीं बीते 30 दिनों में यह आंकड़ा बढ़कर 73,069 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) लगातार बाजार को सहारा दे रहे हैं। बुधवार को DIIs ने 5,741 करोड़ रुपए की खरीदारी की। पिछले 7 दिनों में घरेलू निवेशकों ने 37,204 करोड़ रुपए और बीते 30 दिनों में करीब 95,742 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

ये भी पढ़ें: बाजार में लौटेगा विदेशी निवेश! निवेशकों को लुभाने की तैयारी में सरकार, टैक्स नियमों में मिल सकती है बड़ी राहत

सेक्टर आधारित कारोबार में दिखी मजबूती

आज के कारोबार में मीडिया कंपनियों और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। निवेशकों ने इन सेक्टरों में खरीदारी दिखाई जबकि आईटी और कुछ वित्तीय शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू निवेशकों का भरोसा फिलहाल बाजार को स्थिर बनाए हुए है। आने वाले दिनों में RBI की नीतियों, अमेरिकी बाजार के संकेतों और विदेशी फंड फ्लो पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts