PlayBreaking News

अक्षय तृतीया से पहले सोना-चांदी चमके!सोना ₹1.52 लाख के करीब, चांदी में ₹10 हजार की तेजी

अक्षय तृतीया से ठीक पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त देखने को मिली है। शुक्रवार को सोना 800 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ वहीं चांदी ने एक ही दिन में करीब 10,000 रुपए की छलांग लगा दी।
Follow on Google News
सोना ₹1.52 लाख के करीब, चांदी में ₹10 हजार की तेजी

अक्षय तृतीया से ठीक पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त देखने को मिली है। शुक्रवार को सोना 800 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ वहीं चांदी ने एक ही दिन में करीब 10,000 रुपए की छलांग लगा दी। त्योहार के चलते बाजार में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद के कारण दामों में तेजी आई है।

इस हफ्ते ₹1328 बढ़ा सोना

इस हफ्ते सोने की कीमत में 1,328 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है। इसके बाद सोना करीब 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है जबकि पिछले हफ्ते यह 1.50 लाख रुपए के आसपास था। वहीं चांदी भी 2.40 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.50 लाख रुपए के करीब पहुंच गई है।

साल 2026 में ₹18,460 महंगा हुआ सोना

इस साल की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना अब तक 18,460 रुपए महंगा हो चुका है वहीं चांदी 19,520 रुपए तक बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था जो अब 1.52 लाख रुपए के करीब पहुंच गया है। वहीं चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.50 लाख रुपए तक आ गई है।

ये भी पढ़ें: Strait Of Hormuz : ट्रंप के थैंक्यू पोस्ट से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला, ईरान के फैसले से तेल कीमतों में गिरावट, ट्रूथ पर दी जानकारी

पहले भी बना चुके हैं रिकॉर्ड

इस साल 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई छुआ था। हालांकि इसके बाद कीमतों में गिरावट भी आई लेकिन अब फिर से तेजी का रुख देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच अमेरिका का यू-टर्न : रूसी तेल पर फिर मिली राहत, कीमतों को काबू में रखने की कोशिश

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना होता है शुभ

अक्षय तृतीया को सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। दिवाली के बाद यह देश में सोने की खरीद का सबसे बड़ा अवसर होता है। ऐसे में हर साल इस समय बाजार में डिमांड बढ़ती है जिसका सीधा असर कीमतों पर भी देखने को मिलता है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts