PlayBreaking News

Strait Of Hormuz :ट्रंप के थैंक्यू पोस्ट से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला, ईरान के फैसले से तेल कीमतों में गिरावट, ट्रूथ पर दी जानकारी

अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल सस्ता बना रहता है, तो आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि यह पूरी तरह बाजार के उपर निर्भर करेगी
Follow on Google News
ट्रंप के थैंक्यू पोस्ट से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला, ईरान के फैसले से तेल कीमतों में गिरावट, ट्रूथ पर दी जानकारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ईरान ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को पूरी तरह खोल दिया है। इसकी जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दी। इस ऐलान के बाद वैश्विक बाजार में तुरंत असर देखने को मिला।

    समाचार एजेंसी AP के मुताबिक, ईरान के इस फैसले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई हफ्तों से मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका बनी हुई थी, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता का माहौल था।

    /img/95/1776437997378

    ट्रंप ने पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का धन्यवाद जताया

    /img/95/1776437603282

    बाजार में खुशी, निवेशक खुश

    हालांकि, होर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबर ने बाजार को बड़ी राहत दी है। निवेशकों और ट्रेडर्स को अब उम्मीद है कि पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव धीरे-धीरे कम हो सकता है। इससे न केवल वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिरता मिलेगी, बल्कि ऊर्जा बाजार में भी सुधार देखने को मिल सकता है।विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात इसी तरह नियंत्रित रहते हैं, तो आने वाले दिनों में तेल की कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

    इसका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा, क्योंकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी से रोजमर्रा के खर्च में राहत मिल सकती है। कुल मिलाकर, ईरान के इस कदम ने फिलहाल वैश्विक बाजार की चिंता कम कर दी है और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर भरोसा फिर से मजबूत हुआ है।

    Twitter Post

    ईरान के विदेश मंत्री का बड़ा बयान

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि लेबनान में सीजफायर के बाद स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों के लिए रास्ता पूरी तरह खोल दिया गया है। इस घोषणा ने वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सप्लाई को लेकर बड़ी राहत दी है।

    यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : पूरी तरह खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, सभी देशों के जहाज गुजर सकेंगे

    आपूर्ति संकट की चिंता हुई कम

    तेल की कीमतों में गिरावट के बाद बाजार विशेषज्ञों ने भी राहत की बात कही है। चॉइस ब्रोकिंग की कावेरी मोरे के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत मिलने से कच्चे तेल के वायदा भाव में गिरावट आई है। इससे लंबे समय से बनी आपूर्ति बाधित होने की आशंका काफी हद तक कम हो गई है।

    यह भी पढ़ें: Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की सेहत पर सस्पेंस, अमेरिका बोला घायल हैं लेकिन जिंदा...

    संभावित समझौते के संकेत

    ट्रंप ने यह भी संकेत दिया है कि ईरान अपनी परमाणु योजनाओं को सीमित करने, होर्मुज को खुला रखने और कुछ शर्तों पर सहमति जता सकता है। इन संभावनाओं के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह उम्मीद बढ़ी है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव का जल्द समाधान निकल सकता है।

    Breaking News

    नाकेबंदी अब भी जारी रहेगी

    हालांकि राहत भरी खबरों के बीच ट्रंप ने साफ किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी फिलहाल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह तब तक लागू रहेगी जब तक दोनों देशों के बीच चल रही डील पूरी नहीं हो जाती।

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटेंगी

    अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल सस्ता बना रहता है, तो आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि यह पूरी तरह बाजार के उपर निर्भर करेगी, लेकिन कई देशों में इस फैसले से बड़ी राहत मिलेगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts