राष्ट्रीयव्यापार जगत

केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा : कैबिनेट ने 3% महंगाई भत्ता बढ़ाया, जानें कब से होगा लागू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। कैबिनेट की मीटिंग में 3% महंगाई भत्ते को बढ़ाने पर मंजूरी मिल गई है। मार्च महीने की आखिरी कैबिनेट मीटिंग में 34 फीसदी महंगाई भत्ते को मंजूरी मिल गई है।

01 जनवरी से मिलेगा कर्मचारियों को लाभ

केंद्र सरकार ने डीए को 3 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया है। बढ़े महंगाई भत्ते का लाभ सभी केंद्रीय कर्मचारियों को 01 जनवरी 2022 से मिलेगा। सरकार ने अब कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 34 फीसदी महंगाई भत्ता देने का फैसला लिया गया है। इससे पहले 31 फीसदी का प्रावधान था।

कर्मचारियों को एरियर भी दिया जाएगा

केंद्रीय कर्मचारियों को अगले महीने के वेतन में DA का बढ़ा हुआ पार्ट जुड़कर मिलेगा। साथ ही अप्रैल के महीने में कर्मचारियों को उनके पिछले 3 महीने का सारा एरियर भी दिया जाएगा। 3 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को 73,440 से लेकर 2,32,152 20 रुपए तक के एरियर का लाभ मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई की मार से बचाने के लिए उनकी सैलरी/पेंशन में यह कंपोनेंट जोड़ा गया है।

सरकार साल में कितनी बार डीए रिवाइज करती है?

सरकार ने 7th Pay Commission की सिफारिशों के मुताबिक ही DA में तीन फीसदी का इजाफा किया है। गौरतलब है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार सरकार साल में दो बार (जनवरी और जुलाई में) डीए रिवाइज करती है। इससे पहले केंद्र सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 28 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी किया था।

ये भी पढ़ें- 31 मार्च तक निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो हो सकता है नुकसान; Check List से मिलाएं क्या बाकी है

न्यूनतम सैलेरी पर कितना बढ़ेगा DA?

अगर 18,000 रुपए की न्यूनतम बेसिक सैलरी पर एरियर की कैलकुलेशन की जाए तो, अभी कर्मचारी को 5,580 रुपए DA मिल रहा है। जो 31 फीसदी DA के हिसाब से है। अब इसमें 3 फीसदी और जुड़ेगा तो 6,120 रुपए मिलेंगे। मतलब कर्मचारियों की सैलरी में 540 रुपए का इजाफा होगा। ऐसे ही दूसरे सैलरी ब्रेकअप पर DA एरियर का कैलकुलेशन का होगा।

सरकारी दफ्तर

महंगाई भत्ता यानी DA क्या है?

महंगाई भत्ता सैलरी का एक हिस्सा होता है। यह कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है।

ये भी पढ़ें- बेलगाम हो रहे तेल के दाम : आज फिर Petrol-Diesel पर 80-80 पैसे बढ़े, जानें लेटेस्ट रेट

इतने करोड़ लोगों को होगा सीधा लाभ

सरकार के इस फैसले से एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ मिलने वाला है। अभी केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या 50 लाख से ज्यादा है, जबकि 65 लाख पूर्व केंद्रीय कर्मचारी पेंशन पा रहे हैं। इस तरह डीए बढ़ाने से सीधे तौर पर 1.15 करोड़ से ज्यादा लोग लाभान्वित होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- महंगाई का झटका : पेट्रोल-डीजल के बाद दिल्ली में CNG-PNG के भी दाम बढ़े, नई कीमतें आज से ही लागू

ऐसे तय होता है महंगाई भत्ता

महंगाई भत्ता कर्मचारियों के वेतन के आधार पर दिया जाता है। शहरी, अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों में नौकरी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता अलग-अलग होता है। इसकी गणना मूल वेतन पर होती है। महंगाई भत्ता पूरी तरह टैक्सेबल होता है।

व्यापार जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button