राष्ट्रीय

कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाया, BJP और अन्य पार्टियों से सांठगांठ का आरोप

उत्तराखंड में कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। बता दें कि पार्टी ने उन पर आरोप लगाया है कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी वे भाजपा और अन्य पार्टियों के साथ मिलनसार रहे हैं। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने आदेश जारी कर दिया है।

पार्टी ने क्यों किया निष्कासित!

जानकारी के मुताबिक, किशोर उपाध्याय ने बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री और चुनाव प्रभारी से मुलाकात की थी। जिसके बाद से उनके बीजेपी में जाने की चर्चाएं तेज हो गई थी। वहीं अब पार्टी ने किशोर उपाध्याय के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें सभी पदों से हटा दिया है। कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को ये कहते हुए हटाया कि कई चेतावनियों के बावजूद उनकी भाजपा और अन्य दलों के साथ नजदीकियां बढ़ रही थी।

क्या उपाध्याय BJP ज्वाइन करेंगे ?

पिछले कई हफ्तों से किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने की चर्चा हो रहीं थी। इस बीच किशोर उपाध्याय ने साफ किया था कि वे किसी भी हाल में कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था कि वे कांग्रेस में रह कर ही टिहरी से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने की बातों को उन्होंने अफवाह करार दिया था।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button