अंतर्राष्ट्रीय

JK Rowling Death Threat: ‘अगला नंबर तुम्हारा…’ सलमान रुश्दी का सपोर्ट करने पर हैरी पॉटर की लेखिका को मिली धमकी

मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमले के बाद अब हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग को जान से मारने की धमकी मिली है। उनको यह धमकी रुश्दी के समर्थन में एक ट्वीट करने के बाद मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनको ईरान समर्थित समूह से जुड़े लोगों की ओर से यह धमकी दी गई है।

राउलिंग को मिली धमकी- अगला नंबर आपका है…

दरअसल, 57 वर्षीय लेखिका राउलिंग ने सलमान रुश्दी पर हमले के बाद ट्विटर पर लिखा था कि इस तरह की घटना से वह काफी आहत हैं। उम्मीद करती हैं कि उपन्यासकार जल्द ठीक हो जाएंगे। उनके इस ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने लिखा, “चिंता मत करिए। अगला नंबर आपका है।”

राउलिंग ने ट्वीट का स्क्रीनशॉट किया शेयर

राउलिंग ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इस धमकी के बाद राउलिंग के समर्थन में कई लोगों ने ट्वीट किया। इसके बाद उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि आप लोगों के समर्थन के लिए शुक्रिया।

धमकी देने वाले ने हादी मतार का किया समर्थन

जिस ट्विटर हैंडल से राउलिंग को धमकी दी गई है। उसने सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले शख्स हादी मतार की प्रशंसा की है। उसने लिखा है कि यह शिया योद्धा व क्रांतिकारी है। धमकी मिलने के बाद राउलिंग ने ट्विटर को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्विटर को टैग करते हुए लिखा, ये आपकी गाइडलाइंस हैं, ना? इसके बाद उन्होंने हिंसा और आतंकवाद पर ट्विटर की गाइडलाइंस को भी शेयर किया।

बता दें कि, सलमान रुश्दी पर 24 साल के हादी ने हमला किया था। हमलावर मूल रूप से लेबनान का रहने वाला है। न्यूयॉर्क में जब सलमान रुश्दी एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे, और वो स्टेज पर पहुंचे तो हादी ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमलावर को चौटौक्वा काउंटी जेल रखा गया है।

ये भी पढ़ें- भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक पर जानलेवा हमला: वेंटिलेटर पर सलमान रुश्दी… गंवा सकते हैं एक आंख, उपन्यास को लेकर विवादों में रहे

कैसी है सलमान रुश्दी की हालत?

सलमान रुश्दी की सेहत की बात करें तो उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा लिया गया है। बताया जा रहा है कि उनका लीवर डैमेज हो गया है। उनकी एक आंख भी खतरे में बताई जा रही है।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button