कोरोना वाइरसस्वास्थ्य

चौथी लहर की आहट : दिल्ली-गुजरात और हरियाणा में केस बढ़े… तो पंजाब में मौतें, स्कूल खुलते ही बच्चों पर भी कोरोना का अटैक

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर डराना शुरू कर दिया है। ये चौथी लहर की आहट भी हो सकती है। देश के कुछ राज्यों में कोरोना ने फिर से पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। वहीं स्कूल खुलते ही कोरोना ने बच्चों पर भी अपना अटैक शुरू कर दिया है। दिल्ली NCR के 4 स्कूलों से 19 कोविड के मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुछ स्कूलों को बंद कर दिया गया।

देश के 29 जिलों में कोरोना बेकाबू

देश में पिछले 28 दिनों के अंदर 5,474 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, 40 हजार 866 लोग संक्रमित पाए गए। हालांकि, इस दौरान 58 हजार 1580 लोग ठीक भी हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश के 29 जिलों में कोरोना बेकाबू है। यानी, इन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से ज्यादा है। इनमें केरल के 14 जिले, मिजोरम के 7 जिले, मणिपुर और ओडिशा के एक-एक जिले शामिल हैं।


इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम की स्थिति भी चिंताजनक है। अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग में तो जितने लोगों की जांच हो रही है, वो सभी संक्रमित पाए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में 12.5% की रफ्तार से नए केस मिल रहे हैं।

देश के तीन राज्यों में कोरोना का कहर

देश के तीन राज्यों में कोरोना केस के आंकड़ों में बड़ा इजाफा हुआ है। इनमें गुजरात, दिल्ली और हरियाणा शामिल हैं। गुजरात में रोज आने वाले मामलों में 42.4%, दिल्ली में 34.9% और हरियाणा में 18.1% का इजाफा हुआ है।

टेस्ट पॉजिटिविटी रेट पर नजर डालें तो इसमें केरल, मणिपुर, दिल्ली और हरियाणा आगे हैं। केरल में सबसे ज्यादा हर 100 में से 2.3% लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। मणिपुर में पॉजिटिविटी रेट 1.5%, दिल्ली में 1.4% और हरियाणा में 1.1% है। एक हफ्ते में गुजरात में 89%, हरियाणा में 50% और दिल्ली में 26% तक मामले बढ़ चुके हैं।

पंजाब में मृत्यू दर ज्यादा

कोरोना से होने वाली मौतों को अगर प्रतिशत के हिसाब से देखें तो इसमें पंजाब आगे है। पंजाब में मृत्यु दर 2.3% है। मतलब पंजाब के हर 100 मरीजों में 2.3% मरीजों की मौत हो रही है। नगालैंड में 2.1%, महाराष्ट्र में 1.9%, उत्तराखंड में 1.8%, मेघालय में 1.7%, गोवा में 1.6% मृत्यु दर है।

छात्रों पर मंडरा रहा कोरोना का खतरा

दिल्ली NCR के 4 स्कूलों से 19 कोविड के मामले सामने आएं हैं। इनमें 3 टीचर्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। कुछ स्कूलों को बंद कर दिया गया। स्कूलों को सैनिटाइज करके स्टाफ और स्टूडेंट्स का रैपिड टेस्ट किया जा रहा है।

कहां कितने केस?

स्कूल   शहर केस
खेतान स्कूल नोएडा 13
DPS नोएडा 1
सेंट फ्रांसिस गाजियाबाद 3
KM मंगलम गाजियाबाद 2

केंद्र ने जारी किया अलर्ट

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बढ़ते मामलों के बीच पांच राज्यों के लिए चेतावनी जारी कर सतर्कता बढ़ाने के लिए कहा है। इसमें दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर और मिजोरम के नाम शामिल हैं। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि इन राज्यों में डेली पॉजीटिविटी रेट बढ़ रहा है, इसे देखते हुए राज्य सरकारें हालात की गंभीरता से समीक्षा करें और जरूरी होने पर नई गाइडलाइन भी जारी करें।

ये भी पढ़ें- Corona Returns : बढ़ते मामलों ने बढ़ाई टेंशन, केंद्र ने जारी किया अलर्ट; कहा- नई….

देश में अब तक 4.30 करोड़ संक्रमित

देश में अब तक 4.30 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 5.21 लाख मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। वहीं 4.25 करोड़ लोग ठीक भी हो चुके हैं। 10 हजार मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

गुजरात में कोरोना के नए XE वैरिएंट का पहला केस सामने आ गया है। राज्य में XM वैरिएंट के एक मामले का भी पता चला है।

ये भी पढ़ें- चौथी लहर की दस्तक: 10 गुना तेजी से फैल रहा XE वैरिएंट, भूलकर भी न करें इन लक्षणों को नजरअंदाज

जून में आएगी चौथी लहर!

आईआईटी कानपुर ने जून से चौथी लहर की आशंका जताई है। संस्थान के प्रो. शलभ, प्रो. शुभ्रा शंकर धर के मुताबिक देश में 22 जून से चौथी लहर शुरू हो जाएगी। 23 अगस्त तक यह पीक पर पहुंचेगी और कम से कम अक्टूबर तक चलेगी।

ये भी पढ़ें- आखिर जिसका डर था वही हुआ! भारत में Corona के नए वैरिएंट ने दी दस्तक, BA.2 स्ट्रेन से 10% ज्यादा घातक

10 देशों में चौथी लहर की दस्तक

दुनिया के 10 देशों में कोरोना की चौथी लहर ने दस्तक भी दे दी है। इनमें अमेरिका, ब्राजील, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, रूस, इटली, फ्रांस, जापान, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रिया शामिल हैं। मंगलवार को दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 करोड़ के पार पहुंचा।

संबंधित खबरें...

Back to top button