
हेमंत नागले, इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक एनजीओ संचालित करने वाले डॉक्टर के साथ धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, कुछ लोगों ने उनसे एनजीओ को 23 करोड़ रुपए का डोनेशन देने के नाम पर 6 लाख रुपए ठग लिए। वहीं ठगी का पता चलने पर डॉक्टर ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।
क्या है पूरा मामला
जांच अधिकारी बलवीर रघुवंशी ने बताया कि, इंदौर कनाड़िया थाना क्षेत्र के डॉक्टर सुधीर तिवारी लंबे समय से एक एनजीओ का संचालन कर रहे हैं। डॉक्टर द्वारा कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए यह एनजीओ खोला गया था। कुछ दिन पहले दिल्ली के रहने वाले हरप्रीत और इंदौर के रहने वाले दिलीप ओझा से उनकी बात हुई।
दिल्ली के ठग ने उन्हें यह झांसा दिया कि वह उनकी संस्था को 23 करोड़ रुपए का डोनेशन देना चाहता है। आरोपी ने कहा था कि- वह अपनी कमाई का टैक्स बचाने के लिए डोनेशन देना चाहता है। दिल्ली के ठग ने डॉक्टर से कहा कि, डोनेशन देने के बाद उसे 16 करोड़ रुपए वापस उसके खाते में ट्रांसफर करने होंगे। डॉक्टर आरोपियों के झांसे में आ गया। जिसके बाद इस डोनेशन के लिए ठगों ने डॉक्टर से 15 लाख रुपए एडवांस देने की मांग की।
#इंदौर : #एनजीओ संचालित करने वाले डॉक्टर से 6 लाख की ठगी की गई है। आरोपियों ने #NGO को 23 करोड़ का डोनेशन देने की बात पर उनसे 15 लाख रुपए एडवांस की मांग की थी : #बलवीर_रघुवंशी, एसआई थाना कनाड़िया#Crime #MPNews #PeoplesUpdate #Indore @MPPoliceDeptt pic.twitter.com/FcHg1DUJdD
— Peoples Samachar (@psamachar1) April 7, 2023
ठग गिरोह में एक महिला भी शामिल
ठग गिरोह में एक मोनिका नाम की महिला भी शामिल थी। मोनिका ने डॉक्टर को इंदौर के एक 3 सितारा होटल में मिलने के लिए बुलाया था। जहां महिला ने उसे अपनी बातों में फसाया और डॉक्टर से शुरुआत में 6 लाख एडवांस ले लिए। उसी दिन आरोपियों ने डॉक्टर से कहा कि, एडवांस के बाद 9 लाख रुपए शाम तक तुम दे दो तो तुम्हारे खाते में हम 23 करोड़ ट्रांसफर कर देंगे। जिसके हमारे खाते में तुम उसी दिन 16 करोड़ वापस दे देना।
डॉक्टर 1 दिन में एडवांस के रुपए नहीं जुटा पाया। जिसकी वजह से आरोपियों द्वारा उसे लगातार धमकी दी जाने लगी। जब डॉक्टर ने अपने आप को ठगा महसूस किया तो उसने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक की तलाश अब भी जारी है।