ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP Politics : कांग्रेस की हुईं पूर्व नपाध्यक्ष अनुभा मुंजारे, कमलनाथ ने पार्टी का गमछा पहनाकर किया स्वागत

भोपाल। चुनावी साल में मध्य प्रदेश में दल-बदलने का क्रम शुरू हो गया है। इसी बीच रविवार को बालाघाट नगर पालिका की अध्यक्ष रहीं अनुभा मुंजारे ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। महिला नेत्री अनुभा मुंजारे ने बेटे शांतनु के साथ भोपाल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कमलनाथ ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। वहीं, मुरैना से जिला पंचायत सदस्य अभिनव झारी और हरदा से दीपक सारण समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए।

लोगों की आवाज को सदन तक पहुंचाएंगे : मुंजारे

राजधानी में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंची अनुभा मुंजारे ने राजीव गांधी को श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह हमेशा से ही कांग्रेस विचारधारा से जुड़ी रही है। भले ही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को हमसे बिछड़े हुए 32 साल हो गए हो, लेकिन आज भी उनकी विचारधारा प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ जन-जन की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक पहुंचाने का वह काम करेगी। उन्होंने जब तक सूरज चांद रहेगा, कांग्रेस तेरा नाम रहेगा, जब तक सूरज चांद रहेगा, राजीव जी का नाम रहेगा का भी नारा दिया।

अटकलों पर लगा विराम

सूत्रों ने बताया कि अनुभा मुंजारे के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थीं। हाल ही में उनकी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से चर्चा हुई थी। 21 मई को उन्होंने पुत्र शांतनु के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई। वे 2013 और 2018 में बालाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी हैं। वहीं, उनके पति कंकर मुंजारे बालाघाट से सांसद और जिले के परसवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे हैं। उनके भाई उमाशंकर मुंजारे भी एक बार विधायक रहे हैं। वहीं मुरैना से अभिनव झारी के साथ कुछ सरपंचों और हरदा के दीपक जाट ने दो सौ से अधिक समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली।

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने ली कांग्रेस की सदस्यता, बोले- कांग्रेस कहेगी तो शिवराज के खिलाफ बुधनी से चुनाव लड़ूंगा

संबंधित खबरें...

Back to top button