ताजा खबरराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की हालत नाजुक, ब्रेन हैमरेज के बाद अचेत

मुंबई। लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की हालत नाजुक बनी हुई है और वह अब भी बेहोशी की हालत में हैं। जोशी को ‘ब्रेन हैमरेज’ होने पर दो दिन पहले यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे उन्मेश जोशी ने बताया कि उनके पिता अभी भी बेहोश हैं। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि जोशी की हालत नाजुक बनी हुई है और अर्ध-बेहोशी की हालत में हैं। उन्हें पी डी हिंदुजा अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया था। फिलहाल, वह आईसीयू में हैं और उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

मनोहर जोशी के बेटे ने मीडिया से कहा कि उनके पिता बेहोश हैं और इलाज कर रहे चिकित्सकों ने उन्हें ‘इंतजार’ करने को कहा है। उन्होंने कहा कि ब्रेन हैमरेज के बाद वह बेहोश हैं। बता दें कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे मंगलवार को उनका हालचाल पूछने अस्पताल आए थे।

1995 में महाराष्ट्र के सीएम बने थे जोशी

गौरतलब है कि मार्च 1995 में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन के सत्ता में आने के बाद जोशी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने वाले वह शिवसेना के पहले नेता हैं। वह 1966 में शिवसेना के गठन के वक्त से इस पार्टी से जुड़े रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Hate Speech Case : आजम खान को बड़ी राहत! जिस मामले में गई विधायकी, उसी में हुए बरी

संबंधित खबरें...

Back to top button