अंतर्राष्ट्रीय

Shinzo Abe Dies : नहीं रहे जापान के पूर्व PM शिंजो आबे, भरी सभा में भाषण के दौरान मारी थी गोली

जापान के पूर्व पीएम शिंजो का निधन हो गया है। उनको शुक्रवार सुबह दो गोलियां मारी गई। गोली लगने के बाद उनको हार्ट अटैक भी आया, इसके साथ ही उनका काफी खून भी बह गया था। बता दें कि शिंजे आबे को गोली मारने वाला हत्यारा पकड़ा जा चुका है।

भाषण के दौरान अचानक गिर गए आबे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह करीब 11:30 बजे शिंजो आबे पर ये हमला हुआ था। नारा शहर में उनके भाषण के दौरान वे अचानक नीचे गिर गए, उनके शरीर से खून निकलने लगा था। चश्मदीदों के मुताबिक, मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिख रहा था। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

शिंजो आबे गोली लगने के बाद नीचे गिर गये थे, उनके शरीर से खून निकल रहा था।

आरोपी गिरफ्तार

हमले के बाद पुलिस ने मौके से 41 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से गन भी बरामद की गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी का नाम यामागामी तेत्सुया है और वो आबे की नीतियों से नाखुश था।जापानी मीडिया के मुताबिक, हमलावर ने हैंडमेड गन का इस्तेमाल किया। वो मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का मेंबर था।

संदिग्ध की उम्र 42 साल बताई गई है

दिल का दौरा भी पड़ा

2 गोलियां लगने के फौरन बाद आबे गिर पड़े। उन्हें हेलिकॉप्टर से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। 6 घंटे तक मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान आबे को दिल का दौरा भी पड़ा। घटना भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे (जापान के समय के मुताबिक सुबह 11.30) की है। जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। आबे नारा शहर में चुनाव प्रचार के तहत सभा कर रहे थे।

मोदी और आबे की यह फोटो दिसंबर 2015 की है।

कौन हैं शिजो आबे

​​​​​​शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी(एलडीपी) पार्टी से जुड़े थे। 67 साल के आबे को एक आक्रामक नेता माना जाता थे। वे 2006-07 के दौरान प्रधानमंत्री रहे। शिंजो को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस थी, इसकी वजह से उन्होंने 2007 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन साल 2012 में वह फिर जापान के पीएम बने और 2020 तक इस पद पर बने रहे। जिसके बाद उन्होंने बीमारी के चलते अपना पद छोड़ दिया। शिंजो आबे लगातार 2803 दिनों (कुल 9 साल) तक प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

 

संबंधित खबरें...

Back to top button