
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का महा आंदोलन शुरू हो गया है। आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग, जातिगत आरक्षण की पुन: समीक्षा और एट्रोसिटी एक्ट में बदलाव सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर भारी संख्या में जुटे हैं। इस शक्ति प्रदर्शन में मध्य प्रदेश के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता पहुंचे हैं।
चेतावनी के बाद पहुंचा प्रशासन
प्रदर्शन के दौरान करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने संगठन की मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि सरकार ने शाम चार बजे तक मांगें नहीं मानीं तो विधानसभा का घेराव करने निकलेंगे। हालांकि, प्रशासन ने अधिकारियों के दल के साथ बाचतीत का प्रस्ताव दिया और थोड़ा समय मांगा। इस पर करणी सेना परिवार एवं सर्व समाज ने विधानसभा नहीं जाने का निर्णय लिया। लाखों की संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता जंबूरी मैदान में जुटे हुए हैं।

सवर्ण और पिछड़ा वर्ग हमारे साथ है : शेरपुर
करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने चेतावनी दी कि सरकार जातिगत आरक्षण समाप्त करें वरना हम चुनावी राजनीति से परहेज नहीं करेंगे। हम व्यवस्था सुधार के लिए आंदोलन कर रहे हैं। सवर्ण और पिछड़ा वर्ग हमारे साथ है। हम मिलकर तख्ता पलट देंगे। करणी सेना, आर्थिक आधार पर आरक्षण, जातिगत आरक्षण की पुन: समीक्षा और ऐट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है।
#भोपाल : #करणी_सेना बदलाव के लिए भरी हुंकार… मुख्यमंत्री जी एवं प्रदेश #भाजपा अध्यक्ष जी न्याय करो-न्याय करो के लगाए पोस्टर@BJP4MP @vdsharmabjp @CMMadhyaPradesh @ChouhanShivraj #PeoplesUpdate pic.twitter.com/rG0bShgUBs
— Peoples Samachar (@psamachar1) January 8, 2023
पहले बनी विवाद की स्थिति
करणी सेना परिवार के कार्यकर्ता शनिवार सुबह से ही भोपाल पहुंच गए। इसमें 10 राज्यों के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। इस सभा के शुरू होने से पहले ही करणी सेना परिवार में विवाद की स्थिति बन गई है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जंबूरी मैदान में होने वाली सभा से खुद को अलग कर लिया है। वहीं, अब इस सभा की कमान करणी सेना परिवार टीम जीवन सिंह शेरपुर के हाथों में है।
महा आंदोलन से सड़कों पर लग जाम
सुबह 11 बजे तक जंबूरी मैदान पर हजारों की संख्या में लोग जमा हो चुके थे। अभी भी मैदान पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। करणी सेना के महाआंदोलन की वजह से आयोजन स्थल के आस-पास की सड़कों पर जाम लग गया है। यातायात व्यवस्थित करने ट्रैफिक पुलिस कर रही अनाउंसमेंट कर रही है।
देर रात से पहुंचने लगे थे लोग
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया), शेर सिंह राणा, राजेश शेखावत समेत बड़ी संख्या में लोग शनिवार रात से ही पहुंचने लगे थे। वहीं 8व र्षीय एना बाईसा 400 किमी रतलाम से पैदल यात्रा करके जंबूरी मैदान पर शनिवार को पहुंचीं।
जंबूरी मैदान के रास्तों का रूट डायवर्ट किया
भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को जुटता देख आयोजन स्थल की तरफ जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। इस दौरान पिपलानी अध्योध्या नगर से आने वाले वाहन जेके रोड, आईटीआई तिराहा, प्रभात चौराहा मार्ग से आवागमन करेंगे। अवधपुरी से सुरभि इंक्लेव, ऋषिपुरम चौराहा, चर्च चौराहा, विजय मार्केट, बरखेड़ा, गुलाब उद्यान, डीआरएफ ऑफिस, हबीबगंज अंडरब्रिज होते हुए 10 नंबर मार्केट की ओर आ-जा सकेंगे। होशंगाबाद की ओर से आने वाली बसें 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए ISBT आ जा सकेंगी।
#भोपाल : जंबूरी मैदान पर #करणी_सेना का महाआंदोलन, एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों से हजारों की संख्या में पहुंचे करणी सैनिक, खचाखच भरा जंबूरी मैदान का पंडाल#KarniSena #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/dJ97B7IeL6
— Peoples Samachar (@psamachar1) January 8, 2023
#भोपाल : जंबूरी मैदान में #करणी_सेना का शक्ति प्रदर्शन। हजारों की संख्या में लोग मौजूद। आर्थिक आधार पर #आरक्षण में संशोधन, एट्रोसिटी एक्ट में बदलाव की मांग। प्रदर्शनकारियों ने कहा- #राजपूत समाज के इतिहास से छेड़छाड़ तुरंत रोकी जाए।#KarniSena #PeoplesUpdate @ChouhanShivraj pic.twitter.com/t3Chjjjeyo
— Peoples Samachar (@psamachar1) January 8, 2023