
उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, गोवा की 40, उत्तराखंड की 70 और मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को नतीजे घोषित हो गए हैं। चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रही। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। इसके साथ ही ये ये नतीजे कई राजनीतिक दिग्गजों के लिए निराशा लेकर आए। जानिए कौन-कौन से दिग्गजों हारे और किसको मिली जीत।
उत्तर प्रदेश में कौन-कौनसे दिग्गज हारे ?
- केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री
- धर्म सिंह सैनी (योगी कैबिनेट से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हुए थे)
- स्वामी प्रसाद मौर्य (योगी कैबिनेट से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हुए थे)
- अजय कुमार लल्लू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
- सुरेश कुमार राणा, गन्ना मंत्री
- चंद्रशेखर आजाद, आजाद समाज पार्टी के चीफ
- एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री
- सतीश महाना, योगी के मंत्री
- संगीत सोम हारे, सरधना
- पंखुड़ी पाठक, नोएडा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से करीब 1 लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीत गए हैं। यूपी में करीब 37 साल बाद ऐसा हो रहा है, जब कोई सरकार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ रिपीट हो रही है। यूपी में 2017 और 2022 में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बना रही है।
पंजाब में कौन-कौनसे दिग्गज हारे ?
- चरणजीत सिंह चन्नी, मुख्यमंत्री और सीएम उम्मीदवार दोनों सीटों से हारे
- प्रकाश सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री
- अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री
- राजिंदर कौर भट्टल, पूर्व मुख्यमंत्री
- सुखबीर सिंह बादल, शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री
- नवजोत सिंह सिद्धू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
- बिक्रम सिंह मजीठिया, वरिष्ठ अकाली नेता
- सिद्धू मूसेवाला मानसा, लोकप्रिय गायक
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपने प्रदर्शन से 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। पिछली बार आप को सिर्फ 20 सीटें मिली थीं। आप के CM कैंडिडेट भगवंत मान ने 45 हजार वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है।
उत्तराखंड में कौन-कौनसे दिग्गज हारे ?
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
- हरीश सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री
- कर्नल अजय कोठियाल, आप के सीएम उम्मीदवार
उत्तराखंड में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। हालांकि इस बार बीजेपी को 9 सीटों का घाटा हुआ है। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी करीब 7 हजार वोटों से चुनाव हार गए हैं।
गोवा में कौन-कौनसे दिग्गज हारे?
- चर्चिल अलेमाओ, पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार
- मनोहर अजगांवर, उपमुख्यमंत्री
- चंद्रकांत कावलेकर, उपमुख्यमंत्री
- उत्पल पर्रिकर, मनोहर पर्रिकर के बेटे
गोवा की 40 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 20 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। बीजेपी को 3 निर्दलीयों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के 2 विधायकों ने समर्थन दे दिया है। इस तरह उसका आंकड़ा 25 हो गया है, जो बहुमत से 4 ज्यादा है। वहीं कांग्रेस 11 सीटें ही जीत पाई।
मणिपुर में कौन जीता, कौन हारा ?
मणिपुर में 60 में से 32 सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। बता दें कि मौजूदा मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक एन. बीरेन सिंह ने हिंगांग विधानसभा सीट से 17 हजार से ज्यादा वोटों से कांग्रेस के पी. शरतचंद्र सिंह को हराया है।
- 2002 से 2017 तक कांग्रेस के CM रहे ओकराम इबोबी सिंह ने थोऊबाल विधानसभा सीट से भाजपा के एल. बसंता सिंह को हराया।
- यूरिपोक विधानसभा सीट से भाजपा के रघुमणि सिंह ने NPP के नेता व मौजूदा डिप्टी सीएम जॉयकुमार सिंह को हराया।
- माओ विधानसभा सीट से NPF नेता व मौजूदा सरकार में मंत्री लॉसी दिकहो ने निर्दलीय उम्मीदवार वोबा जोराम को हराया।
- मौजूदा विधानसभा स्पीकर यू. खेमचंद सिंह (भाजपा) ने सिंगजामेई विधानसभा सीट से NPP के ओइनम रोमेन सिंह को हराया।
2 मौजूदा और 5 पूर्व CM को मिली हार
इस चुनाव में दो मौजूदा और पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपनी-अपनी सीट से हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत तीन मौजूदा उपमुख्यमंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा है।
- पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी-अपनी सीट से चुनाव हार गए हैं।
- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजिंदर कौर भट्टल और प्रकाश सिंह बादल अपनी-अपनी सीट से पराजित हुए हैं।
- शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी के प्रतिद्वंद्वी से चुनाव हार गए हैं।
- गोवा में पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार चर्चिल अलेमाओ को बेनौलिम सीट से आप उम्मीदवार के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
- उपमुख्यमंत्री मनोहर अजगांवर को विपक्ष के नेता और कांग्रेस उम्मीदवार दिगम्बर कामत ने पराजित किया। जबकि अन्य उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर को क्वीपेम सीट से कांग्रेस के अल्टोन डीकोस्टा ने हराया है।
- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जिले की सिराथू सीट से समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल से विधानसभा चुनाव हार गए।
ये भी पढ़ें : Goa Election Results : पी चिदंबरम बोले- हमें लोगों का फैसला मंजूर है, लेकिन…