
इंदौर। शहर में लगातार दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां महिला ने एक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला ?
इंदौर के आजाद नगर थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की उसके पति से उसका तलाक का केस चल रहा है। तलाक के केस में मदद करवाने के नाम पर विजय सिसोदिया नामक युवक उसे मिला और उसे मदद करने का आश्वासन दिया। महिला को वकील से मिलाने के बहाने उसे अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उसने महिला को भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा।
#इंदौर : #आजाद_नगर_थाना क्षेत्र में पीड़ित महिला ने युवक के खिलाफ #शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया। #पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की : #इंद्रेश_त्रिपाठी, थाना प्रभारी @MPPoliceDeptt @comindore @CP_INDORE#Indore #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/f9b2tVDeWZ
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) April 20, 2023
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
इस दौरान एक दिन महिला को पता चला कि विजय ने कहीं ओर सगाई कर ली है। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: जाल में ऐसे फंसाते हैं शातिर : नगर निगम का सुपरवाइजर बना दूंगा… इंदौर के 5 लाख, अन्य जिलों के 2 लाख लगेंगे