ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

Sudan Crisis : सूडान में फंसा भोपाल का कारोबारी जल्द वापस लौटेगा, भारत सरकार की एयरलिफ्ट सूची में शामिल

भोपाल। सूडान इस समय भीषण गृहयुद्ध से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूडान में भारतीयों की स्थिति को लेकर शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक की हैं। भारत सरकार युद्धग्रस्त सूडान में फंसे नागरिकों को एयरलिफ्ट कर भारत ला रही है। सूडान में युद्ध के हालातों के बीच फंसे भोपाल के बैरागढ़ निवासी जयंत केवलानी भी जल्द ही वापस भारत आएंगे।

भारत सरकार सूडान में फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट कर भारत ला रही है। इस लिस्ट में भोपाल के बैरागढ़ के रहने वाले जयंत केवलानी का नाम भी शामिल है। इस खबर से उनके दुखी परिवार को राहत मिली है। जयंत व्यापार के सिलसिले में सूडान गए थे।

भारत सरकार ऐसे करेगी एयरलिफ्ट

बताया जा रहा है कि सूडान में ईद के कारण सेना और अर्ध सैनिक बलों ने सीजफायर की घोषणा की है। जिसके चलते वहां फिलहाल अब युद्ध रुक गया है। इस दौरान भारत सरकार ने सूडान में फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट कर भारत लाने की तैयारी की है। ऐसे में जयंत के जल्द वापस लौटने की उम्मीद बंधी हुई है।

क्या हो रहा है सूडान में ?

सूडान में सेना और पैरामलिट्री (अर्धसैनिक बल) के बीच सात दिनों से भीषण युद्ध चल रहा है। सेना के खिलाफ जंग छेड़ने वाले अर्धसैनिक बल को यहां रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के नाम से जाना जाता है। सेना और RSF के बीच छिड़ी जंग में यहां आम लोग बुरी तरह से पिस रहे हैं। यहां एयरपोर्ट और स्टेशन सहित तमाम अहम ठिकानों पर कब्जे को लेकर लड़ाई जारी है।

प्रदेश सरकार भारत सरकार के संपर्क में है : सीएम

सीएम शिवराज ने शुक्रवार को संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि जो एक साथी सूडान में फंसे हैं, उनके लिए सरकार चिंतित है। प्रदेश सरकार भारत सरकार के भी संपर्क में है। दिल्ली में प्रदेश का काम देखने वाले अधिकारियों को भी इस दिशा में निर्देश दिए गए हैं।

सीएम ने कहा कि वे स्वयं लगातार जिम्मेदारों के संपर्क में हैं। प्रदेश के नागरिक को सुरक्षित बाहर निकाल कर लाने की पूरी कोशिश रहेगी। भोपाल से सूडान व्यापार के सिलसिले में गए एक नागरिक के वहां फंसे होने की सूचना है। व्यापारी का परिवार लगातार सरकार के संपर्क में है।

काम के सिलसिले में सूडान गया था जयंत

बैरागढ़ का रहने वाला जयंत काम के सिलसिले में सूडान गया है। युद्ध के बाद उनके परिवार ने भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार से वापस लाने की गुहार लगाई। इधर, जयंत के पिता का कहना है कि सूडान में हालात खराब हैं, वहां खाने तक के लिए परेशानी हो रही है। बैरागढ़ के कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र केवलानी का बेटा जयंत (23) पिछले महीने 4 मार्च को सूडान गया था।

ये भी पढ़ें: Sudan Crisis : सूडान में फंसा भोपाल का कारोबारी, CM शिवराज बोले- सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी

20 अप्रैल को वापसी का टिकट था। इस बीच वहां युद्ध शुरू हो गया। जयंत के पिता ने बताया कि उनका बेटा ग्रेन मर्चेंट है। दुबई में ऑफिस है। इसके लिए उन्हें अलग-अलग देशों में जाना पड़ता है। वहीं जयंत की बहन वंशिका ने ट्वीट करके भारत सरकार से तत्काल कदम उठाने की अपील की है।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button