भोपालमध्य प्रदेश

MP Corona Update : इंदौर में सबसे ज्यादा 1438 केस, विदिशा में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि; प्रदेश में 5 मौतें

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां 1438 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 5 लोगों की मौत हुई है। वहीं विदिशा जिले में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की एंट्री हुई है।

प्रमुख शहरों में संक्रमण की स्थिति

  • राजधानी भोपाल में 1112 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसमें 100 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं। यहां 2 मरीजों की मौत हुई है। यहां संक्रमण दर 20% है। बता दें कि हर 5वां सैंपल पॉजिटिव निकल रहा है।

  • इंदौर में 1438 नए संक्रमित मिले। यहां एक ही दिन में 1378 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं 3 मरीजों ने दम तोड़ दिया। फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हजार से ज्यादा बनी हुई है, लेकिन सभी होम आइसोलेशन में हैं।
  • ग्वालियर में 164 नए केस मिले हैं। यहां 401 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 8 की मौत हो चुकी है।

  • जबलपुर में 390 नए संक्रमित मिले हैं। यहां968 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। फिलाहल एक्टिव केस 3699 हो गए हैं।

विदिशा में ओमिक्रॉन की पुष्टि

प्रदेश के विदिशा जिले में स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जनवरी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने लगी। जिसके बाद जिले से 19 सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए 7 जनवरी को दिल्ली भेजे गए थे। इसकी रिपोर्ट अब आई है। जिसमें 12 सैंपल में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button