Fifa World Cup Final :ARG बनाम स्पेन के मुकाबले का लुत्फ उठाएंगे ट्रंप, व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी ने किया कंफर्म...

मौजूदा चैंपियन Argentina लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टीम ने 2022 में लियोनेल मेसी की कप्तानी में फ्रांस को हराकर खिताब जीता था। अब अर्जेंटीना अपने खिताब का सफल बचाव करना चाहेगी और लगातार दूसरी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेगी।
ARG बनाम स्पेन के मुकाबले का लुत्फ उठाएंगे ट्रंप, व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी ने किया कंफर्म...
20 जुलाई को फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में शामिल डोनाल्ड ट्रंप

न्यूयॉर्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में सिर्फ दुनिया की दो बड़ी फुटबॉल टीमें ही नहीं, बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी आकर्षण का केंद्र होंगे। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि ट्रंप 19 जुलाई (रविवार) को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में होने वाला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फाइनल मुकाबला देखने पहुंचेंगे। मैच भारतीय समयानुसार देर रात, जबकि स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी ने की आधिकारिक पुष्टि

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप फाइनल मैच को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट अमेरिका की मेजबानी क्षमता का शानदार उदाहरण रहा है। उनके मुताबिक, यह विश्व कप अमेरिकी इतिहास का सबसे ज्यादा देखा गया, सबसे सुरक्षित और सबसे सफल आयोजन साबित हुआ है।

यह भी पढ़ें: दुनिया का बदलता मूड! 36 में से 25 देशों ने अमेरिका नहीं, चीन पर जताया ज्यादा भरोसा...देखें सर्वे रिपोर्ट

ट्रंप और इन्फैन्टिनो मिलकर देंगे ट्रॉफी

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो ने भी पुष्टि की है कि फाइनल के बाद ट्रंप उनके साथ विजेता टीम को विश्व कप ट्रॉफी सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि यह फीफा की परंपरा रही है कि जिस देश में फाइनल खेला जाता है, वहां का राष्ट्राध्यक्ष फीफा अध्यक्ष के साथ मिलकर चैंपियन टीम को ट्रॉफी प्रदान करता है। इससे पहले कतर 2022 विश्व कप में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने इन्फैन्टिनो के साथ अर्जेंटीना को ट्रॉफी दी थी। वहीं रूस 2018 में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी पुरस्कार वितरण समारोह का हिस्सा बने थे।

 

अर्जेंटीना की नजर लगातार दूसरे खिताब पर

मौजूदा चैंपियन Argentina लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टीम ने 2022 में लियोनेल मेसी की कप्तानी में फ्रांस को हराकर खिताब जीता था। अब अर्जेंटीना अपने खिताब का सफल बचाव करना चाहेगी और लगातार दूसरी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेगी।

Featured News

16 साल बाद फाइनल में पहुंचा स्पेन

दूसरी ओर स्पेन ने 16 साल बाद फीफा विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले टीम ने 2010 में फाइनल खेला था और पहली बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। अब स्पेन दूसरी बार चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगा।

दुनिया की नजरें फाइनल पर

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला यह मुकाबला सिर्फ विश्व कप विजेता तय नहीं करेगा, बल्कि यह टूर्नामेंट के सबसे बड़े आयोजन का समापन भी होगा। ट्रंप की मौजूदगी, ट्रॉफी सेरेमनी और दो मजबूत टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत ने इस फाइनल को और भी खास बना दिया है। दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों की निगाहें अब न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम पर टिकी हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts