
आज IPL के शानदार डबल हेडर में पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। रोहित की कप्तानी वाली मुंबई इस मैच में जीत दर्ज कर राजस्थान के खिलाफ लगातार तीसरा मैच जीतना चाहेगी। वहीं राजस्थान ने इस सीजन की पहली टीम बनी थी, जिसने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज की थी। आईपीएल इतिहास की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
IPL में दोनों टीमों के बीच कुल 25 मैच खेले गए हैं। इनमें से 13 मैच राजस्थान के नाम रहे तो वहीं 11 मैच मुंबई इंडियंस ने जीते। 1 मुकाबला बगैर परिणाम आए समाप्त हो गया। राजस्थान ने एक इनिंग में मुंबई के खिलाफ सर्वाधिक 208 रन बनाए हैं और उसका लोएस्ट टोटल 90 रहा है। मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ 2010 में एक पारी में सबसे ज्यादा 212 रन बनाए हैं, तो वहीं उसका न्यूनतम स्कोर 92 रहा है।
ये भी पढ़ें- KKR vs PBKS IPL : कोलकाता ने 6 विकेट से पंजाब को हराया, रसेल ने खेली 70 रनों की तूफानी पारी
कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज?
मुकाबले के दौरान नवी मुंबई में तापमान गर्म रहने की उम्मीद है। तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है, और मुकाबले में ओस का असर देखने को नहीं मिलेगा। DY Patil स्टेडियम की विकेट पर गेंदबाजों के लिए उछाल कम है, जिससे बल्लेबाजों को तेज रन स्कोर करने में मदद मिल सकती है।
संभावित प्लेइंग इलेवन-
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान & कीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमेयर, जिमी नीशाम, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, टायमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थंपी
कब और कहां खेला जाएगा ये मुकाबला ?
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच ये मुकाबला 2 अप्रैल को मुंबई के DY Patil स्टेडियम में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें- SRH vs RR IPL : राजस्थान ने हैदराबाद को 61 रन से हराया, कप्तान सैमसन ने खेली यादगार पारी
कितने बजे शुरू होगा मैच ?
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दिन में 3.30 बजे से शुरू होगा।
कहां होगा इसका लाइव प्रसारण ?
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच ये जबरदस्त मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। मैच Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 1 HD Hindi, Star Sports Select 1, Star Sports Select 1 HD पर देखा जाएगा। इसके साथ ही स्टार नेटवर्क बांगला, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी इसे टेलीकास्ट करेगा।
ये भी पढ़ें- DC vs MI IPL : मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया, दिल्ली कैपिटल्स ने जीत से किया आगाज
कहां होगी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग ?
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले इस मुकाबले को डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल ऐप, वेबसाइट पर भी ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।