ताजा खबरराष्ट्रीय

‘पानी-पानी’ राजधानी : भारी बारिश से दिल्ली में बाढ़, यमुना खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यह हालात बने हैं। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुरुवार शाम 6 बजे तक यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर के स्तर पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि यह यमुना के खतरे के निशान 205.0 मीटर से 3 मीटरसे अधिक है। हालांकि चिंता की बात ये है कि फिलहाल यह जल पिछले कुछ समय से स्टेबल है।

सभी दिल्लीवासी धैर्य रखें : CM

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद पैदा हुए हालात पर आज DDMA की बैठक हुई। दिल्ली में सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को रविवार तक के लिए बंद किया जा रहा है। सभी non-essential सरकारी दफतरों को work from home से किया जा रहा है। प्राइवेट ऑफ़िस को भी Work from home लागू करने की एडवाइजरी जारी की जा रही है। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से पानी की सप्लाई 25 प्रतिशत तक प्रभावित होगी। इसलिए पानी की राशनिंग की जा सकती है। इसके साथ ही सरकार ने दावा किया है कि राजधानी में जरूरी सेवाओं के लिए बड़े वाहनों को ही आने की इजाजत दी जाएगी। सीएम केजरीवाल ने सभी दिल्लीवासियों से धैर्य के साथ बाढ़ का सामना करने की अपील करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही यमुना समेत दिल्ली में जगह-जगह जमा पानी का स्तर घटेगा और स्थिति फिर से सामान्य हो जाएगी।

कई इलाकों को खाली कराया, बॉर्डर सील

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से 5 से 6 फीट तक पानी भर जाने के कारण कई इलाके पानी में डूब गए हैं। यमुना किनारे बसे निचले इलाकों से 15 हजार से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। दिल्ली सरकार ने एडवाइजरी में कहा कि बाहरी राज्य के लोग दिल्ली में प्रवेश ना करें। बाहर से दिल्ली आने वाले वाहनों के कारण हालात और न बिगड़ें, इस कारण फिलहाल बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर को सील किया गया है।

ये भी पढ़ें- PM मोदी पेरिस पहुंचे, फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने की आगवानी; भारतीयों से की मुलाकात, देखें VIDEO

संबंधित खबरें...

Back to top button