
मुंबई में एक 20 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। तारदेव इलाके में 20 मंजिला कमला बिल्डिंग नामक इमारत में आग लगी। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मौके पर दमकल की 21 गाड़ियां मौजूद
मुंबई DCP सौरभ त्रिपाठी के मुताबिक दमकल की 21 गाड़ियां आई हैं, ट्राफिक पुलिस व स्थानीय पुलिस की मदद ली गई। अनुमान है कि 15वें फ्लॉर पर आग लगी और उपर तक गई। 19वां फ्लॉर ज्यादा प्रभावित हुआ है। सभी घायलों को विभिन्न आस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
महाराष्ट्र: मुंबई के तारदेव में भाटिया अस्पताल के पास कमला इमारत की 20वीं मंजिल में आग लग गई। दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/I5tTm0aPlg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2022
मुंबई की मेयर मौके पर पहुंची
मुंबई की मेयर पेडनेकर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में समस्या हो रही है। इमारत में लेवल थ्री की आग लगी थी।
ये भी पढ़ें- PM मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिलाधिकारियों से करेंगे बातचीत, ये है बैठक का उद्देश्य