
शादी को यादगर और यूनिक बनाने के लिए सभी कुछ ना कुछ अलग करते हैं। एक ऐसा ही शादी का अनोखा मामला बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र का सामने आया है। जहां एक दुल्हन ट्रैक्टर चलाकर मंडप में पहुंची। काला चश्मा लगाए दुल्हन की ट्रैक्टर चलाते हुए शादी के मंडप में एंट्री हुई तो सब हैरान रह गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: बारात लेकर पहुंचा दूल्हा… दुल्हन प्रेमी के साथ फरार, मेकअप कराने के बहाने भागी
दुल्हन ने कहा- कार और डोली का ट्रेंड पुराना हो गया
साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जावरा निवासी वासु कवड़कर और मुलताई निवासी भारती तागड़े शादी गुरुवार रात को हुई। इस शादी में दुल्हन भारती मंडप में ट्रैक्टर चलाते हुए पहुंची। पोस्ट ग्रेजुएट भारती ने बताया कि शादी में कार और डोली से एंट्री लेने का ट्रेंड पुराना हो गया है। इसलिए उसने सोचा कि वह खुद ट्रैक्टर चलाते हुए मंडप में आएगी। भारती काला चश्मा लगाकर ट्रैक्टर चलाते हुए शादी के मंडप में पहुंची। जिसे देखकर बाराती और घराती हैरान हो गए।
ऐसा आया ट्रैक्टर का यूनिक आईडिया
दुल्हन की एंट्री यूनिक तरीके से करने का आईडिया भारती शादी तय होने के बाद से ही लगातार सोच रही थी। भारती ट्रैक्टर चलाना जानती है, इसलिए उसने शादी के मंडप में ट्रैक्टर से ही एंट्री लेने फैसला किया। वहीं परिवार वाले भी भारती के इस आईडिया पर सहमत हो गए। दुल्हन को शादी के मंडप में ट्रैक्टर चलाकर आता देख बराती और घराती दोनों हैरान रह गए।