
उज्जैन। विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद मंगलवार सुबह इंदौर पहुंचे हैं। बता दें कि वह यहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने आए हैं। इससे पहले मंत्री एस जयशंकर बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने महाकाल लोक के दर्शन भी किए।
ये भी पढ़ें- Ujjain : बाबा महाकाल के दरबार में Sonu Sood, गर्भगृह में पूजन कर आशीर्वाद लिया
‘उज्जैन में महाकाल के दर्शन का सौभाग्य मिला’
विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा- आज सुबह उज्जैन में श्री महाकाल के दर्शन का सौभाग्य मिला। राष्ट्र की प्रगति और विश्व के कल्याण की कामना की | जय श्री महाकाल।
आज सुबह उज्जैन में श्री महाकाल के दर्शन का सौभाग्य मिला।
राष्ट्र की प्रगति और विश्व के कल्याण की कामना की |
जय श्री महाकाल। pic.twitter.com/hEdP9xpDsD
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) January 10, 2023
ये भी पढ़ें- अभिनेता Anupam Kher पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल के दर्शन के बाद कही ये बात