अंतर्राष्ट्रीय

यमन में सेना के हथियार भंडार में विस्फोट, 6 लोगों की मौत; 32 घायल

यमन के दक्षिण पूर्वी अबयान प्रांत में स्थित सेना के एक आर्म्स डिपो में मंगलवार को विस्फोट हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 32 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि ब्लास्ट लॉदर शहर की एक मार्केट पास तड़के हुआ। हालांकि, विस्फोट किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या!

अधिकारियों ने बताया कि आर्म्स डिपो में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। किसी भी संगठन ने अभी तक ब्लास्ट की जिम्मेदारी नहीं ली है। उन्होंने बताया कि डिपो का इस्तेमाल हथियारों और विस्फोटकों को स्टोर करने के लिए किया जाता था, जो आमतौर पर लॉडर बाजार में बेचे जाते हैं। इस इलाके में अलकायदा सक्रिय है।

ये भी पढ़ें- Denmark Firing: कोपनहेगन के मॉल में अंधाधुंध फायरिंग, तीन लोगों की मौत; हमलावर गिरफ्तार

2014 से गृहयुद्ध की चपेट में है यमन

जानकारी के मुताबिक, यमन साल 2014 से गृहयुद्ध की चपेट में है। जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना पर कब्जा कर लिया और सरकार को निर्वासित होने के लिए मजबूर कर दिया था। लेकिन, इसके अगले साल एक सऊदी नेतृत्व वाला गठबंधन हूतियों से लड़ने के लिए युद्ध में शामिल हो गया और सरकार को सत्ता में बहाल किया।

मई में एक व्यक्ति ने बाजार में फेंका था हैंड ग्रेनेड

इसके पहले मई में यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में भीड़भाड़ वाले मछली बाजार में एक व्यक्ति ने हथगोला फेंका था। इसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हुई थी और 20 लोग घायल हुए थे।

अंतर्राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button