Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा पर POCSO के तहत केस दर्ज, नाबालिग से यौन उत्पीड़न का आरोप; येदि बोले- मैंने पीड़ित की पैसों से मदद की थी...

Follow on Google News
कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा पर POCSO के तहत केस दर्ज, नाबालिग से यौन उत्पीड़न का आरोप; येदि बोले- मैंने पीड़ित की पैसों से मदद की थी...
कर्नाटक। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर BJP नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत एक महिला ने FIR दर्ज कराई है। महिला ने येदियुरप्पा के खिलाफ अपनी 17 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

येदियुरप्पा के घर महिला का आना-जाना था

इधर, येदियुरप्पा ने कहा- 'मुझ पर लगे सभी आरोप झूठे हैं, लेकिन मैं अभी ये नहीं कह सकता इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद है। उन्होंने बताया कि करीब 1 महीने पहले मां-बेटी का हमारे घर आना-जाना था। हम उन्हें अंदर नहीं जाने देते थे। एक दिन मैंने उसे आंसू बहाते देखा, उसे अंदर बुलाया और पूछा। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ बहुत अन्याय हुआ है।

महिला का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं : येदियुरप्पा

येदियुरप्पा ने आगे बताया कि मैंने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर दयानंद को फोन किया और उन्हें स्थिति के बारे में बताया और उनकी मदद करने का अनुरोध किया। इसके बाद महिला मेरे खिलाफ बोलने लगीं। मुझे एहसास हुआ कि महिला का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उन्होंने इसे तोड़-मरोड़कर FIR दर्ज कराई है। मैं ये नहीं कह सकता इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद है। मैंने पीड़ित की पैसों से मदद की थी। FIR का समय संदिग्ध है, क्योंकि ये चुनाव से ठीक पहले हुई है। वहीं, इस मामले पर बीएस येदियुरप्पा के ऑफिस ने बयान जारी किया है। येदियुरप्पा के दफ्तर की तरफ से ऐसे 53 मामलों की एक लिस्ट जारी की गई है, जो शिकायतकर्ता पहले ही अलग-अलग चीजों को लेकर दाखिल कर चुकी है। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1768491033795379582?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1768491033795379582%7Ctwgr%5E3cf3219ded686547d0b845333254eea5b52ebf3e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Findia%2Fnational%2Fkarnataka-former-cm-yediyurappa-accused-of-sexually-assaulting-minor-case-registered-under-pocso-said-sources-2024-03-15-1031142[/embed]

2007 में 7 दिनों के लिए बने थे पहली बार CM

बीएस येदियुरप्पा ने 2007 में सात दिनों के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। इसके बाद वह 2008 से 2011 तक, मई 2018 में तीन दिनों के लिए और फिर जुलाई 2019 से जुलाई 2021 तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हफ्तों चले ड्रामे और अनिश्चितता के बाद उन्होंने 2021 में इस्तीफा दे दिया था। येदियुरप्पा की उम्र और स्वास्थ्य को इस इस्तीफे का प्रमुख कारण बताया गया था। बता दें कि कुछ महीने पहले बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को कर्नाटक बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया था। अपने फैसले की घोषणा करते हुए येदियुरप्पा ने मंच से रोते हुए कहा था कि कर्नाटक के लोगों ने उनकी सरकार पर विश्वास खो दिया है। बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के 19वें मुख्यमंत्री रहे हैं। येदियुरप्पा के बाद भाजपा के बसवराज सोमप्पा बोम्मई कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री बने थे।

प्रदेश कांग्रेस ने साधा निशाना

इधर, मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि कल रात लगभग 10 बजे एक महिला ने बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जब तक हमें सच्चाई नहीं पता, हम कुछ भी खुलासा नहीं कर सकते। यह एक संवेदनशील बात है क्योंकि इसमें एक पूर्व सीएम शामिल हैं। मुझे नहीं लगता सोचिए इसमें कोई राजनीतिक एंगल है। अगर पीड़ित महिला को सुरक्षा की जरूरत होगी तो दी जाएगी। देखते हैं रिपोर्ट क्या कहती है। ये भी पढ़ें-People’s Update LIVE : पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास का हैदराबाद में निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts