
मानस भवन स्मार्ट सिटी कार्यालय में पहली बार प्रदेश की जीपीएफ अदालत शुरू हो गई है। सुबह 10 बजे से यहां अपनी-अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की भीड़ उमड़ने लगी। शुरुआत में अव्यवस्थाओं के चलते लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।
क्या है GPF अदालत का उद्देश्य?
GPF अदालत में सामान्य भविष्य निधि की समस्याओं, गलत प्रविष्टि और कटौती से संबंधित शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। प्रधान महालेखाकार लेखा एवं हकदारी, द्वितीय मध्यप्रदेश ग्वालियर की पहल पर प्रदेश में पहली बार जीपीएफ अदालत हो रही है। इसके लिए जबलपुर को चुना गया है। अदालत सुबह 10 बजे से शुरू हुई जो शाम 5 बजे तक लगेगी।
निराकरण के लिए पहुंच रहे अधिकारी-कर्मचारी
मानस भवन स्मार्ट सिटी कार्यालय में जबलपुर संभाग के सरकारी अधिकारी-कर्मचारी जीपीएफ से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए इस अदालत में अपना पक्ष रखने पहुंच रहे हैं। इसके लिए शिकायतों से संबंधित सभी पत्राचार, अकाउंट डिटेल्स, पासबुक आदि दस्तावेज के साथ उपस्थित होना होता है।
ये भी पढ़ें – तापमान में आई गिरावट, बारिश के कई सिस्टम एक्टिव होने से ऐसा रहेगा जबलपुर का मौसम