जबलपुरताजा खबरमध्य प्रदेश

सागर के खाद्य अधिकारी के घर EOW की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई; जानें जांच में अब तक क्या मिला

जबलपुर। मध्य प्रदेश में शुक्रवार सुबह ईओडब्ल्यू ने छापेमार कार्रवाई की। आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सागर में पदस्थ खाद्य एवं औषधी विभाग के अधिकारी अमरीश दुबे के दो ठिकानों पर छापा मारा। उनके जबलपुर निवास पर भी सुबह से कार्रवाई जारी है। प्ररंभिक जांच में EOW को अनुपातहीन संपत्ति के सबूत मिले हैं।

अभी तक की जांच में क्या मिला

छापेमारी के दौरान विभाग की टीम को आय से 600 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली। टीम अभी दस्तावेज खंगाल रही है। अमरीश दुबे की 2008 में नियुक्ति हुई थी। 2011 में उनको खाद्य सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी मिली। अमरीश दुबे लंबे समय तक जबलपुर में पदस्थ रहे हैं, फिलहाल सागर में पोस्टेड हैं।

प्रारंभिक जांच में जबलपुर में 90 लाख का तीन मंजिला आलीशान मकान, शुगर मिल में 90 लाख के इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज, शताब्दीपुरम में 2400 स्क्वायर फीट का 65 लाख कीमत का प्लॉट, नरसिंहपुर में दो प्लॉट और एक बैंक लॉकर की जानकारी मिली है। दोनों आवास में एक-एक फोर व्हीलर मिली हैl हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। नरसिंहपुर में भी जांच की जाएगी। फिर बैंक लॉकर खोले जाएंगे।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button