ग्वालियरमध्य प्रदेश

ग्वालियर में EOW का छापा, अशोकनगर नगर पालिका का अकाउटेंट निकला करोड़पति

ग्वालियर के थाटीपुर स्थित घर पर EOW ने छापा मारकर करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया

EOW के अफसरों ने अशोकनगर नगर पालिका के अकाउटेंट महेश दीक्षित के ग्वालियर स्थित घर पर छापा मारा। कार्रवाई में अफसरों को अकाउंटेंट का तीन मंजिला आलीशान मकान मिला है, मकान की कीमत लगभीग एक करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। महेश दीक्षित ग्वालियर के आंतरी, बिलौआ, डबरा में CMO रह चुके हैं। इसके अलावा भिंड के गोरमी, श्योपुर जिले में बतौर CMO पदस्थ रहे हैं।

अशोकनगर नगर पालिका का अकाउटेंट निकला करोड़पति

करोड़ों‍ रुपए की संपत्ति का खुलासा

जानकारी के मुताबिक, ज्यादातर संपत्ति महेश दीक्षित की पत्नी रामबाई और बच्चों के नाम पर है। ग्वालियर-भिंड की सीमा पर सेँथरी गांव में करोड़ों की 37 बीघा से ज्यादा की जमीन के दस्तावेज भी मिले हैं। EOW को कार्रवाई के दौरान कैश, बैंक अकाउंट, सोने चांदी के जेवर भी मिले हैं और टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।

ग्वालियर में EOW का छापा

अशोकनगर नगर पालिका में पदस्थ लेखपाल एवं कार्यालय अधीक्षक महेश दीक्षित के खिलाफ शिकायत मिली थी कि इन्होंने अपनी पद स्थापना के दौरान गलत तरीके से संपत्ति अर्जित की है जिसकी जांच के बाद छापे की कार्रवाई की गई। EOW DSP एसके चतुर्वेदी

ग्वालियर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button