
मध्यप्रदेश में होली के पहले तापमान में तेजी से उछाल देखने को मिल रही है। फरवरी के महीने में अप्रैल जैसी गर्मी होने का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस का अंतर आ सकता है।
1 मार्च से बढ़ेगी गर्मी
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, दो दिन तक तापमान में गिरावट रहेगी। सुबह और शाम हल्की ठंडक बनी रहेगी। बताया जा रहा है कि 1 मार्च से प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
दिन और रात के तापमान में गिरावट
मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में सबसे बड़ी गिरावट सीधी में रही, यहां 2.6 डिग्री पारा लुढ़का। वहीं दिन के तापमान में सबसे बड़ी गिरावट रीवा में रही, यहां एक ही दिन में तापमान 3.2 डिग्री तक गिरा है।
यहां रात का पारा 15 डिग्री के आसपास
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
खुजराहो | 10 |
रीवा | 10.6 |
मंडला | 11.5 |
नौगांव | 11.5 |
पचमढ़ी | 12.2 |
उज्जैन | 12.6 |
उमरिया | 13 |
यहां रात का पारा सबसे ज्यादा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
दमोह | 17.4 |
होशंगाबाद | 16.7 |
भोपाल | 16.2 |
गुना | 16.2 |
प्रमुख शहरों की स्थिति
शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
ग्वालियर | 14.1 | 30 |
इंदौर | 14.4 | 31 |
जबलपुर | 14.4 | 29 |
भोपाल | 16.2 | 29.8 |