जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में मुठभेड़, एक आतंकी को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में मुठभेड़, एक आतंकी को मार गिराया
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा जिले में मंगलवार सुबह चारसू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी दी। ये भी पढ़ें - टाटा समूह की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला : एयर इंडिया की कमान संभालेंगे एन चंद्रशेखरन

कैसे शुरू हुई मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों के जवानों ने जैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों को देखा उन्होंने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान आतंकवादियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ये भी पढ़ें – अब 12 से 14 साल के बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, बुजुर्गों के लिए बदले टीकाकरण के नियम

इलाके में तलाशी अभियान जारी

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा उप जिले के चारसू गांव में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस और सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। ये भी पढ़ें- Lockdown in China : 90 लाख की आबादी वाले इस शहर में लगा लॉकडाउन, चीन में अब नए वायरस का प्रकोप
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts