ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

मंडला में अमित शाह बोले-150 सीटों के साथ फिर से बनेगी BJP की सरकार, 25 सितंबर को हो जाएगा तय

भोपाल। भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश दौरे हैं। उन्होंने महाकौशल के मंडला से जन आशीर्वाद यात्रा को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की और कांग्रेस पर जमकर बरसे। अमित शाह ने कहा कि जनता के आशीर्वाद के साथ ये जन आशीर्वाद यात्रा शुरू होगी। श्रीमान बंटाढार और करप्शन नाथ आप सुन लीजिए। 25 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा का समापन होगा, उस दिन तय हो जाएगा कि 150 सीटों के साथ एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

150 सीटों के साथ जीतेगी भाजपा

अमित शाह ने कहा कि श्रीमान बंटाढार और करप्शन नाथ, आप सुन लीजिए। 25 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा का समापन होगा, उस दिन तय हो जाएगा कि 150 सीटों के साथ एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। तीन दिन की यात्रा की रिपोर्ट पूछी। हजारों लोग स्वागत में उमड़ रहे हैं। भाजपा की सरकारें गांव-गरीब की सरकार हैं, महिला उत्थान की सरकार हैं।

लाड़ली बहनों को शिवराज जी ने रक्षाबंधन पर खुश कर दिया है। कांग्रेस की सरकार थी। आए दिन आतंकवादी हमले होते थे। पाकिस्तान से आए हुए आतंकवादी हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे। कांग्रेस की सरकार उफ नहीं करते थे। उरी और पुलवामा में हमला हुआ। आतंकवादी भूल गए कि मौनी बाबा मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री नहीं हैं, नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। दस दिन के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों का सफाया करने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है। समग्र दुनिया में संदेश भेजा कि भारत की सीमा और सेना के साथ छेड़छाड़ नहीं करते हैं, वरना परिणाम भुगतने पड़ते है। मोदी जी ने भारत को सुरक्षित किया और आत्मनिर्भर बनाया। जबकि 11 नंबर का अर्थतंत्र छोड़कर गए थे अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह। मोदी जी ने उसे 5 नंबर पर लेकर आए। कमलनाथ सरकार ने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़े हैं। मोदी जी ने, शिवराज जी ने मध्य प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का काम किया है।

बंटाढार और कमलनाथ पर बोला हमला

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार नारा देती थी, जल, जंगल और जमीन की रक्षा करेंगे। उन्होंने तो नहीं किया मोदीजी ने सुरक्षा और सम्मान भी दिया। मोदीजी ने दो आदिवासी मंत्रालय बनाया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को गौरव दिवस घोषित किया। देशभर में 10 जगह पर बिरसा मुंडा, शंकर शाह आदिवासियों के संग्राहलय बनाए। मैं आज बंटाढार और कमलनाथ से पूछने आया हूं, जब आपकी सरकार थी, तब आदिवासी कल्याण का बजट कितना था? मनमोहन सरकार केवल 24 हजार करोड़ रुपया सालाना देती थी। मोदीजी ने बढ़ाकर 1.19 लाख करोड़ का कर दिया। 287 करोड़ रुपया एकलव्य स्कूलों के लिए खर्च करना शुरू किया। इसी बीच आदिवासी को राष्ट्रपति बनाने का काम भी किया। कांग्रेस ने कभी आदिवासी बेटा-बेटी को राष्ट्रपति नहीं नहीं बनाया। मोदीजी और शिवराजजी मिलकर 12 हजार रुपया चेक से भेज रहे हैं।

अमित शाह ने बोले- शिवराज ने धड़ाधड़ कर दीं घोषणाएं

अमित शाह ने कहा कि मैं आया था आदिवासी सम्मेलन में शिवराज ने धड़ाधड़ घोषणाएं कर दीं। मैंने पूछा ये पूरी हुई या नहीं तो उन्होंने बताया कि दो साल के अंदर उन्होंने पूरा कर दिया है। मध्य प्रदेश ने आदिवासियों के कल्याण के लिए पूरे देश के सामने मिसाल पेश की है। कमलनाथ और बंटाढार की केंद्र में सरकार थी। मनमोहन सिंह पीएम थे उन्होंने कहा- देश की तिजोरी पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। सबने विरोध किया, मगर वो नहीं माने। अल्पसंख्यक के लिए सरकार डूबी रही। अंतत: 2014 में मोदीजी की सरकार आई। संसद की भूमि को प्रणाम किया और संसद में गए। सांसदों को भाषण दिया और कहा मेरी सरकार आदिवासी, पिछड़ों, दलित और गरीबों की सरकार है। आपको दो विधारधाराओं पर निर्णय करना है। एक ओर अल्पसंख्यकों का अधिकार खजाने पर होने का कहते हैं और मोदीजी कहते हैं गरीबों का अधिकार है। 2014 में मोदी जी बोले। मैं 2023 में आया हूं। इन सालों में मोदीजी ने ढेर सारे बदलाव किए हैं।

पेसा कानून को जमीन पर उतारने का काम किया

अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोतले हुए कहा कि श्रीमान बंटाढार दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया है। उस समय की स्थिति को याद करें। गड्ढों वाली सड़कें, महिलाओं की सुरक्षा का नामोनिशान नहीं था, घरों में बिजली नहीं थी। 20 साल में भाजपा के तीन मुख्यमंत्रियों, खासकर शिवराज सिंह चौहान ने इसे बेमिसाल बनाया है। मध्य प्रदेश पहला राज्य है, जहां पेसा के कानून को जमीन पर उतारने का काम किया है।

शिवराज ने बीमारू राज्य को बेमिसाल बनाया : शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मेरे हृदय के करीब रहने वाले आदिवासी भाई-बहनों को नमस्कार। मां नर्मदा को प्रणाम। यही है जो मध्य से लेकर पूरे पश्चिम भारत की जीवनदायिनी है। जिस प्रदेश से मैं आता हूं, वहां नर्मदा न पहुंचे तो हम गुजरात वाले कैसे जी सकते, इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। गोंड राज्य की देवी रानी दुर्गावती को भी प्रणाम। दुर्गावती ने ऐसी देशभक्ति और वीरता का प्रदर्शन किया कि हम गुणगान करते रहें। उन्होंने रघुनाथ शाह और शंकर शाह को भी श्रद्धांजलि दी। कहा- इनका बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणा का श्रोत है।

मंडला में शिवराज सिंह चौहान की तारीफ से बात शुरू की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस राज्य को बीमारू बना रखा था, उसे शिवराज ने बेमिसाल बना दिया। अमित शाह ने शंकर शाह, रघुनाथ शाह की शहादत को याद किया। उन्होंने कहा कि रघुनाथ शाह और शंकर शाह के स्मारक का लोकार्पण करने जबलपुर आया था। मंडला जिले को साक्षर जिला घोषित किया गया है। इस अभियान का अभिनंदन करता हूं।

आदिवासियों की 14 घोषणाएं की लागू : सीएम

सीएम ने कहा कि आदिवासियों के लिए 14 घोषणाएं की थी, उन्हें लागू कर दिया। पेसा एक्ट कांग्रेस ने नहीं, भाजपा ने लागू किया। यहां मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करने आएंगे। उसका नाम राजा ह्दयशाह मेडिकल कॉलेज होगा। कांग्रेस को एक परिवार के अलावा दूसरे महानायकों का नाम ही याद नहीं आता। जो कुछ किया वह नेहरू जी, इंदिरा जी ने, राजीव जी ने किया। हमने आदिवासियों का सम्मान किया है। भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम गोंड रानी कमलापति के नाम पर रखने का काम किया है। हम सरकार नहीं चलाते, परिवार चलाते हैं। सीएम ने कमलनाथ पर आरोप लगाया कि गरीबों के लिए मकान का पैसा मोदी जी ने दिया, यहां कांग्रेस की पार्टी खा गई। यह पाप कमलनाथ जी ने किया। सीएम शिवराज ने मंच से लाड़ली बहनों से पूछा- बताओ कभी कांग्रेस ने भी बहनों के खाते में पैसा डाला था क्या?, जनता से पूछा- मंडला में दो सीट में से एक ही जीते थे, इस बार ऐसी गड़बड़ी नहीं होगी न।

अमित शाह पानी लेकर आए हैं : सीएम

सीएम शिवराज ने अपने संबोधन में कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने और 3 तलाक जैसी व्यवस्था को खत्म करने वाले अमित शाह का मध्य प्रदेश में स्वागत है। हमें बताया गया कि पानी गिरने वाला है। हमने कहा कि अमित शाह पानी लेकर आए हैं। हम भी चाहते हैं कि जमकर पानी गिरे। सोयाबीन को हम ढंग से बचा पाए। महाकाल महाराज की शरण में गया था। पानी गिरेगा। संकट आ जाए तो घबराना मत। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें संकट के पार आपको ले जाएंगी। चिंता मत करना। आशीर्वाद मांगने आए हैं। आशीर्वाद के हकदार हैं।

अमित शाह ने भाजपा को सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाया : वीडी शर्मा

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीतिक चाणक्य अमित शाह ने ही भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाया। देश में भाजपा की सरकारें बढ़ती जा रही हैं, जिसका श्रेय किसी को जाता है तो वह अमित शाह को जाता है। आज वह जनता से आशीर्वाद मांगने आए हैं।

वहीं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि रानी दुर्गावती, शंकर शाह, रघुनाथ शाह की इस धरती पर अमित शाह का हम स्वागत करते हैं। मध्य प्रदेश के लिए यह गौरव का क्षण है। तीसरी जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करने आए हैं। भाजपा सरकार ने जनजाति समाज के लिए विकास के अनेकों काम किए हैं, जनजाति समाज के वीरों को भी सम्मान देने का काम सिर्फ भाजपा सरकार ने किया है।

मंडला और श्योपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। CM शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अक्ष्यक्ष वीडी शर्मा और राज्य मंत्री राहुल सिंह लोधी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। यहां से वे मंडला के लिए रवाना हो गए।

https://twitter.com/psamachar1/status/1698956298971234404

नितिन गडकरी कल खंडवा में जन आशीर्वाद यात्रा को करेंगे रवाना

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को खंडवा में एक और ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे। पहली ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को सतना जिले के चित्रकूट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा राज्य के बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र से होकर गुजरेगी। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीमच से एक ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ की शुरुआत की थी। पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को भोपाल में इन पांच जन-संपर्क कार्यक्रमों के समापन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस से मांगा 50 साल का रिपोर्ट कार्ड, बोफोर्स समेत 24 घोटालों को गिनाया

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button