ताजा खबरव्यापार जगत

एलन मस्क ने कर्मचारियों को घर भेजा! भारत में ट्विटर के 3 में से 2 ऑफिस बंद; जानें वजह

नई दिल्ली। ट्विटर ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। भारत में तीन में से दो ऑफिस बंद कर दिए गए हैं। ये दो ऑफिस दिल्ली और मुंबई के हैं। बेंगलुरु में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का ऑफिस पहले की तरह चलता रहेगा। कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। कंपनी में तमाम तरह की लागत को कम करने के लिए सीईओ एलन मस्क का मिशन कॉस्ट कटिंग जारी है, जिसके जरिए वे कंपनी के खर्चों को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि बीते साल ट्विटर ने भारत में अपने 200 से ज्यादा स्टाफ में से लगभग 90 फीसदी को निकाल दिया था, नई दिल्ली और मुंबई के अपने दफ्तर बंद कर दिए थे। हालांकि, उसका बेंगलुरू स्थित टेक हब का दफ्तर अभी भी चल रहा है।

घर से काम करेंगे कर्मचारी

ट्विटर ने भारत में केवल अपने 2 ऑफिस बंद किए हैं। हालांकि, कर्मचारियों की अभी छंटनी नहीं की है। फिलहाल, ट्विटर ने उन कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है।

मस्क ने 44 अरब डॉलर में खरीदा था ट्विटर

एलन मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था। इसके बाद कंपनी ने चार टॉप ऑफिशियल्स को बाहर निकाला था। जिसमें CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव्स विजया गड्डे और सीन एडगेट शामिल हैं। इस खरीदारी के बाद से वो लगातार बदलाव कर रहे हैं। कर्मचारियों को ऑफिस में मिलने वाली सुविधाओं में बड़ी कटौती की गई। डेटा सर्विस बंद कर दिए गए। ट्विटर के ऑफिस की कैंटीन सर्विस, सिक्योरिटीज तक में कटौती कर दी गई।

इसके साथ ही कर्मचारियों के इंश्योरेंस पॉलिसी तक में बदलाव किया गया। कंपनी के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय और लंदन ऑफिस के किराए का भुगतान नहीं करने पर एलन मस्क कानूनी मामले में भी फंस गए। ट्विटर ऑफिस, प्राइवेट जेट का लाखों डॉलर का किराया अभी भी बाकी है।

ब्लू टिक के लिए देने होंगे 660 रुपए

ट्विटर पर ‘ब्लू टिक’ यानी वैरिफाइड अकाउंट्स के लिए यूजर को अब हर महीने 8 डॉलर (करीब 660 रुपए) देने होंगे। मस्क ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। दरअसल, अपने ट्वीट में मस्क ने कहा कि ब्लू टिक के लिए यूजर्स को 8 डॉलर फीस के रूप में देने होंगे। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि फीस हर देश में अलग-अलग होगी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि ब्लू सब्सक्रिप्शन के तहत लोगों को क्या फायदे मिलेंगे।

ये भी पढ़ें- ट्विटर में छंटनी! 50% कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं एलन मस्क, रिपोर्ट में दावा

संबंधित खबरें...

Back to top button