इन 6 सीटों पर फिर होगा सियासी मुकाबला! EC ने जारी किया पूरा शेड्यूल, 6 अक्टूबर को वोटिंग; 9 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने देश की 6 खाली सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इनमें 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट शामिल है। इन सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। चुनाव की तारीख सामने आने के बाद इन सीटों पर सियासी हलचल भी तेज होने की उम्मीद है।
4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होगा चुनाव
उपचुनाव के लिए जिन 6 सीटों को चुना गया है, वे तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और असम में हैं। इनमें तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटें, पुडुचेरी की एक और पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा असम की एक लोकसभा सीट पर भी चुनाव होगा। इन सभी सीटों पर अब नए जनप्रतिनिधि चुनने के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
छग में चुनावी खर्च का हिसाब नहीं दिए 40 नेताओं पर गिरी गाज,3 साल तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
इन 5 विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग
चुनाव आयोग के अनुसार, विधानसभा उपचुनाव इन सीटों पर होंगे:
मदुरंतकम- तमिलनाडु
धारापुरम- तमिलनाडु
थट्टांचावडी- पुडुचेरी
रेजीनगर- पश्चिम बंगाल
नंदीग्राम- पश्चिम बंगाल
असम की नौगांव लोकसभा सीट पर भी चुनाव
विधानसभा सीटों के अलावा असम की नौगांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। यह सीट भी जनप्रतिनिधि के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। लोकसभा सीट पर होने वाले इस उपचुनाव पर राजनीतिक दलों की खास नजर रहेगी। चुनाव परिणाम के बाद सदन में राजनीतिक समीकरण पर भी इसका असर पड़ सकता है।
छात्रसंघ चुनाव समेत कई मांगों को लेकर NSUI का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल
इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं सीटें
चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सभी सीटों पर संबंधित विधायकों और सांसदों के इस्तीफे के कारण पद खाली हुए थे। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत खाली सीटों पर अब उपचुनाव कराया जा रहा है। चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही राजनीतिक दलों के सामने उम्मीदवार तय करने और चुनावी रणनीति बनाने की चुनौती भी बढ़ गई है।
6 अक्टूबर को जनता करेगी फैसला
अब इन 6 सीटों के मतदाता 6 अक्टूबर को अपने वोट के जरिए नए जनप्रतिनिधि चुनेंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को मतगणना के साथ यह साफ हो जाएगा कि जनता ने किस पार्टी या उम्मीदवार पर भरोसा जताया है। इन उपचुनावों के नतीजे संबंधित राज्यों की स्थानीय राजनीति के लिए अहम माने जा रहे हैं। अब सभी की नजर उम्मीदवारों के ऐलान, चुनाव प्रचार और आखिर में 9 अक्टूबर के नतीजों पर रहेगी।



















