Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली शराब घोटाला केस में ED की बड़ी कार्रवाई, AAP नेता विजय नायर और अभिषेक बोइनपल्ली गिरफ्तार

दिल्ली शराब घोटाला केस में ED की बड़ी कार्रवाई, AAP नेता विजय नायर और अभिषेक बोइनपल्ली गिरफ्तार
दिल्ली शराब घोटाला केस में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आप नेता विजय नायर और हैदराबाद के व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों पर दिल्ली आबकारी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। सीबीआई के मामले में दोनों की जमानत पर आज शाम 4 बजे सुनवाई होगी।

कौन हैं विजय नायर ?

विजय नायर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ है। सीबीआई का आरोप है कि विजय नायर के जरिए एक शराब फर्म के मालिक से रिश्वत ली गई थी। सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इस एफआईआर में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 14 लोगों के नाम हैं। इन आरोपियों ने वियज नायर का नाम पांचवे नंबर पर है। ये भी पढ़ें- दिल्ली शराब नीति केस : ED का एक और बड़ा एक्शन, दो फार्मा कंपनी के प्रमुख गिरफ्तार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी हैं आरोपी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में गिरफ्तार किए गए आरोपियों और अन्य लोगों से पूछताछ के दौरान कुछ नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका इस घोटाले में संदिग्ध मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि आज जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, उनमें कुछ बड़े कारोबारी शामिल हैं। बता दें कि, दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मुख्य आरोपी हैं। दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले की सीबीआई और ईडी जांच कर रही है। आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने 17 अगस्त को केस दर्ज किया था। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया समेत आठ लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया है। ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy Case: 25 ठिकानों पर ED की छापेमारी, जांच के दायरे में कई बड़े शराब कारोबारी

ED ने 7 अक्टूबर को भी मारा था छापा

ED ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक कथित मामले में 7 अक्टूबर को एक बार फिर छापेमारी की थी। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद के 35 से ज्यादा लोकेशन पर छापेमारी की थी। इन राज्यों में शराब डिस्ट्रिब्यूटर्स, कंपनियों और उनसे जुड़ी संस्थाओं की तलाशी ली गई। दिल्ली की शराब नीति पिछले साल 17 नवंबर को लागू की गई थी। दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी स्कैम में जुलाई महीने से ही CBI जांच शुरू है। अब तक 103 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है। ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब घोटाले में तीसरी गिरफ्तारी, CBI ने अभिषेक बोइनपल्ली को किया अरेस्ट

एलजी की सिफारिश पर केस दर्ज

दरअसल, एलजी विनय कुमार सक्सेना की सिफारिश पर दिल्ली में शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर सीबीआई ने केस दर्ज किया था। जिसके बाद में ईडी ने भी जांच शुरू की थी। इस मामले में जांच एजेंसियों ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मुख्य आरोपी बनाया था। इसके बाद से सीबीआई और ईडी लगातार छापेमारी कर सबूत इकट्ठा करने का प्रयास कर रही है।

16 सितंबर को 40 ठिकानों पर रेड

इससे पहले बीते 16 सितंबर को ईडी ने 40 ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसमें सिर्फ हैदराबाद में 25 ठिकानों पर रेड की थी। इसके अलावा शराब नीति घोटाले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है।

6 सितंबर को 35 जगहों पर छापेमारी

इससे पहले बीते 6 सितंबर को ईडी ने दिल्ली समेत कई राज्यों में 35 ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु और पंजाब के शहरों में भी रेड की थी। जांच एजेंसी के निशाने पर शराब कारोबारी थे। ईडी की छापेमारी में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का घर शामिल नहीं था। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts