Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब घोटाले में तीसरी गिरफ्तारी, CBI ने अभिषेक बोइनपल्ली को किया अरेस्ट

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब घोटाले में तीसरी गिरफ्तारी, CBI ने अभिषेक बोइनपल्ली को किया अरेस्ट
दिल्ली के एक्साइज पॉलिसी घोटाले के मामले में तीसरी गिरफ्तारी हुई है। सीबीआई ने अभिषेक बोइनपल्ली को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े कारोबारी विजय नायर और शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को अरेस्ट किया जा चुका है।

पूछताछ में नहीं किया सहयोग, हुई गिरफ्तारी

CBI के अफसरों ने बताया कि, अभिषेक पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा था जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। रविवार रात पूछताछ के दौरान वह कुछ जरूरी सवालों से बचता नजर आया, जिसके चलते देर रात उसे हिरासत में लिया गया। अभिषेक को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। CBI के मुताबिक, अभिषेक कथित तौर पर दक्षिण भारत के कुछ शराब कारोबारियों के लिए काम करता था।

दिल्ली के डिप्टी सीएम भी हैं आरोपी

दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले की सीबीआई और ईडी जांच कर रही है। आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने 17 अगस्त को केस दर्ज किया था। इस मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया समेत आठ लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया है।

ED ने शुक्रवार को मारा था छापा

ED ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक कथित मामले में शुक्रवार (7 अक्टूबर) को एक बार फिर छापेमारी की थी। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद के 35 से ज्यादा लोकेशन पर छापेमारी की थी। इन राज्यों में शराब डिस्ट्रिब्यूटर्स, कंपनियों और उनसे जुड़ी संस्थाओं की तलाशी ली गई। दिल्ली की शराब नीति पिछले साल 17 नवंबर को लागू की गई थी। दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी स्कैम में जुलाई महीने से ही CBI जांच शुरू है। अब तक 103 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है। ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy Case : दिल्ली शराब घोटाले में ED का एक्शन, पंजाब-हैदराबाद समेत 35 जगहों पर छापेमारी

एलजी की सिफारिश पर केस दर्ज

दरअसल, एलजी विनय कुमार सक्सेना की सिफारिश पर दिल्ली में शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर सीबीआई ने केस दर्ज किया था। जिसके बाद में ईडी ने भी जांच शुरू की थी। इस मामले में जांच एजेंसियों ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मुख्य आरोपी बनाया था। इसके बाद से सीबीआई और ईडी लगातार छापेमारी कर सबूत इकट्ठा करने का प्रयास कर रही है। ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy: दिल्ली शराब घोटाले में ED की कार्रवाई, 6 राज्यों में 40 ठिकानों पर की छापेमारी

16 सितंबर को 40 ठिकानों पर रेड

इससे पहले बीते 16 सितंबर को ईडी ने 40 ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसमें सिर्फ हैदराबाद में 25 ठिकानों पर रेड की थी। इसके अलावा शराब नीति घोटाले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है।

6 सितंबर को 35 जगहों पर छापेमारी

इससे पहले बीते 6 सितंबर को ईडी ने दिल्ली समेत कई राज्यों में 35 ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु और पंजाब के शहरों में भी रेड की थी। जांच एजेंसी के निशाने पर शराब कारोबारी थे। ईडी की छापेमारी में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का घर शामिल नहीं था। अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts