जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

Monsoon Update 2022 : शुक्रवार को जबलपुर तो शनिवार को भीगा विदिशा, अब भोपाल और इंदौर की बारी

मध्यप्रदेश के कई जिलों में प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। शुक्रवार शाम को जबलपुर तो शनिवार को विदिशा में बारिश हुई। आने वाले दिनों में अब भोपाल और इंदौर में मॉनसून गतिविधियां अपना असर दिखाएंगी। प्रदेश के कई जिलों में एक्टिव प्री-मॉनसून ने कहीं गर्मी से राहत दिलाई है तो कहीं हल्की बूंदा-बांदी से उमस भी बढ़ी है।

20 जून तक जोरशोर से आ सकता है मॉनसून

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो-तीन दिन में जोरदार बारिश होने की संभावना है। 15 जून से मॉनसून प्रदेश में सक्रिय जो जाएगा और 20 जून के बाद जोरशोर से बारिश होने के आसार हैं।

मप्र में यहां हुई बारिश

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई जिलों में राहत की बूंदें बरसी हैं। इंदौर में हल्की बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को खरगोन-राजगढ़ में तेज बारिश हुई। वहीं खंडवा, छिंदवाड़ा, जबलपुर, दमोह भी कुछ भीगे। हालांकि, इन जिलों को गर्मी से राहत के लिए अब भी तेज बारिश की दरकार है। राजधानी भोपाल में शुक्रवार से बादल छाए हैं और शनिवार शाम से फिर बूंदाबांदी होने की संभावना है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मॉनसून को मिलेगी रफ्तार

आईएमडी के मुताबिक मॉनसून के समय से पहले आने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ये कुछ जगहों पर अटक गया था। Western Disturbance यानी पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से अगले कुछ ही दिनों में पूरे प्रदेश को भीषण गर्मी से राहत मिल जाएगी। मुंबई (महाराष्ट्र) में मॉनसून तेजी से सक्रिय हो रहा है और इसके बाद यह मध्यप्रदेश में भी सक्रिय हो जाएगा।

ये भी पढ़ें : MP में गर्मी से थोड़ी राहत, जानें प्रमुख शहरों का तापमान

मध्यप्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button