Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur: CGPSC मेंस का परिणाम घोषित, 608 अभ्यर्थियों का सपना हुआ साकार, 21 सितंबर से इंटरव्यू की जंग

आयोग ने अपलोड की आधिकारिक मेरिट लिस्ट,अंतिम चयन के लिए अभ्यर्थियों को दस्तावेज दुरुस्त रखने के दिए सख्त निर्देश, CGPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट 31 अगस्त को घोषित कर दिया है। इसमें 608 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनका इंटरव्यू 21 सितंबर 2026 से आयोजित किया जाएगा।
CGPSC मेंस का परिणाम घोषित, 608 अभ्यर्थियों का सपना हुआ साकार, 21 सितंबर से इंटरव्यू की जंग

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म कर दिया है। 31 अगस्त को घोषित नतीजों में कुल 608 अभ्यर्थियों ने सफलता का परचम लहराया है, जो अब 21 सितंबर से शुरू होने वाले इंटरव्यू दौर का सामना करेंगे।

यह भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव में बड़ा ट्विस्ट, हनी बग्गा बने निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष,भूपेश खेमे को बढ़त, देवेंद्र यादव कैंप को झटका।

608 होनहारों ने पार की बड़ी रुकावट

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन क्रमांक 06/2025 के तहत आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम 31 अगस्त को आधिकारिक तौर पर जारी किया गया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 608 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू चरण में अपनी जगह पक्की की है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर, नाम, आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि की मदद से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

21 सितंबर से शुरू होगा इंटरव्यू का महासंग्राम

मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अगला और अंतिम चरण पर्सनालिटी टेस्ट (इंटरव्यू) का होगा। आयोग की घोषणा के अनुसार, साक्षात्कार की प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है। इस चरण के लिए अलग से विस्तृत समय-सारणी और दिशा-निर्देश जल्द ही पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

/img/129/1788233786855

यह भी पढ़ें: Bilaspur: भाई से विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक,घंटो चला हाईवोल्टेज ड्रामा।

दस्तावेजों को दुरुस्त करने की हिदायत

आयोग के अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक शैक्षणिक व अन्य प्रमाण-पत्रों को समय रहते तैयार रखने की सलाह दी है। किसी भी दस्तावेज की कमी अभ्यर्थियों के चयन में बाधा बन सकती है।

यह भी पढ़ें: Raipur: सरकारी दफ्तरों पर 3035 करोड़ बिजली बिल बकाया, 39 ऑफिसों की बिजली कटी

अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक पोर्टल पर करें भरोसा

CGPSC ने अभ्यर्थियों को सतर्क करते हुए स्पष्ट किया है कि परीक्षा व साक्षात्कार से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आयोग के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें। किसी अनधिकृत या फर्जी स्रोत से मिलने वाली सूचनाओं से भ्रमित होने से बचें। 608 अभ्यर्थियों की इस सूची के साथ परीक्षा प्रक्रिया अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में सीनियर कंटेंट राइटर के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की...Read More

Latest Posts