राष्ट्रीय

मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने राहुल गांधी के करीबी अलंकार सवई से की पूछताछ, TMC के साकेत गोखले से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहुल गांधी के करीबी अलंकार सवाई से लगातार 3 दिन पूछताछ की। हाल ही में ED इसी मामले में तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले को गुजरात से गिरफ्तार किया था। दरअसल, गोखले ने कहा था कि, उन्होंने सवई से 23.54 लाख रुपए लिए थे। ईडी ने इसी संबंध में सवई से सवाल-जवाब किए।

गोखले के सामने भी हुई सवाई से पूछकाछ

अधिकारियों ने बताया कि, इस सप्ताह की शुरुआत में सवाई से तीन दिन तक पूछताछ की गई। उसे अहमदाबाद में गोखले के साथ बैठाकर भी पूछताछ की गई। पूर्व बैंकर सवाई को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि वह राहुल गांधी की रिसर्च टीम का नेतृत्व भी करते हैं।

अलंकार सवाई को क्यों भेजा गया था समन

केंद्रीय जांच एजेंसी ने 25 जनवरी को गोखले को गिरफ्तार करने के बाद सवाई को समन भेजा था। गोखले इंटरनेट के माध्यम से लोगों से धन जुटाने में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में गुजरात पुलिस की हिरासत में थे। गोखले से एक साल से अधिक समय में बैंक खाते में जमा कराए गए करीब 23.54 लाख रुपए के बारे में पूछा गया था। जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि, यह पैसे सोशल मीडिया संबंधी काम और अन्य काम के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अलंकार सवाई ने दिए थे।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू हो गया है। यह अभियान 26 मार्च को खत्म होगा। इसके तहत भारत जोड़ो का संदेशा हर बूथ और ब्लॉक में पहुंचाया जाएगा। इसमें गांव-गांव में घर-घर संपर्क किया जाएगा। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा चुनावी यात्रा नहीं विचारधारा आधारित यात्रा है। पदयात्रा में इस भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य के बारे में जानकारी देने के साथ केंद्र व राज्य सरकार की असफलताएं बताई जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, तीन महीने के इस चुनावी अभियान में कांग्रेस 10 लाख मतदान केंद्रों तक पहुंचेगी और 2.5 लाख ग्राम पंचायतें, 6 लाख गांवों और हर राज्य में जाएगी।

अन्य राष्ट्रीय खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button