ईडी की बड़ी कार्रवाई : Xiaomi पर कसा शिकंजा, कंपनी के बैंक खातों में जमा 5551 करोड़ रुपए जब्त

Follow on Google News
ईडी की बड़ी कार्रवाई : Xiaomi पर कसा शिकंजा, कंपनी के बैंक खातों में जमा 5551 करोड़ रुपए जब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी शाओमी पर बड़ी कार्रवाई की है। बंगलौर स्थित ऑफिस से ED ने कंपनी के बैंक खातों में जमा 5,551 करोड़ रुपए जब्त किए है। कंपनी पर अपनी कमाई को गैरकानूनी तरीके भारत से बाहर भेजने का आरोप है। ये कार्रवाई फॉरेल एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट, 1999 (FEMA) के तहत की गई है। ये भी पढ़ें: ED का बड़ा एक्शन: Jacqueline Fernandez की 7.23 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, जानें क्या है पूरा मामला

फॉरेल एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट तोड़ा

ED का कहना है कि टेक कंपनी रॉयल्टी के नाम पर इस तरह के बड़े अमाउंट की हेराफेरी चीन में मौजूद अपनी पेरेंट कंपनी के इशारे पर कर रही थी। इसे अमेरिका में मौजूद शाओमी ग्रुप कंपनी को भी भेजा गया है। ED के मुताबिक, शाओमी ने जिन 3 कंपनियों को पैसे भेजे हैं, उनका शाओमी इंडिया से किसी तरह का बिजनेस रिलेशन नहीं है। शाओमी ग्रुप ने इस फ्रॉड को छिपाने के लिए कई तरह की कहानियां रची है। कंपनी का रॉयल्टी के नाम पर अपनी कमाई की रकम को भारत के बाहर भेजना फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के सेक्शन 4 को तोड़ना है।

पेनाल्टी नियम तोड़ने पर 3 गुना जुर्माना

कंपनी ने भारत से बाहर पैसे भेजने को लेकर बैंक से भी झूठ बोला। कुछ महीने पहले ही FEMA के नियम को तोड़ने को लेकर शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसीडेंट मनु जैन की ED के सामने पेशी हुई। FEMA एक्ट में लगने वाली पेनाल्टी नियम तोड़ने पर लगने वाले जुर्माने का 3 गुना होती है। शाओमी के अलावा दूसरी चाइनीज मोबाइल कंपनियों के कई बिजनेस ठिकानों में भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की है। शाओमी पिछले कई तिमाहियों से इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में लीड कर रही है। भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट की कमी के बावजूद 2021 के चौथी तिमाही में कंपनी का 22% मार्केट शेयर के साथ आगे रहे। ये भी पढ़ें: पवन हंस हेलिकॉप्टर की पूरी हिस्सेदारी केंद्र सरकार ने बेची, ​जानिए कौन होगा नया मालिक
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts