Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लापता पति की तलाश में दुबई से सतना पहुंची अश्विंदर, आरोप-ससुराल पक्ष ने पति को छुपाकर रखा

दुबई में कार्यरत महिला अपने लापता पति को तलाशते हुए सतना पहुंची और महिला थाने में मदद की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि पति के परिजन उन्हें छिपाकर रख रहे हैं और मिलने नहीं दे रहे। पुलिस को विवाह से जुड़े दस्तावेज और फोटो-वीडियो सौंपे गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लापता पति की तलाश में दुबई से सतना पहुंची अश्विंदर, आरोप-ससुराल पक्ष ने पति को छुपाकर रखा
सतना। सुनील और अश्विंदर।

सतना। दुबई में कार्यरत एक महिला अपने लापता पति को ढूंढते हुए सतना पहुंची है। महिला ने ससुराल पक्ष पर पति को छिपाने और मिलने न देने का आरोप लगाते हुए सतना महिला थाने में मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता अश्विंदर कौर के अनुसार, वह बीते 23 वर्षों से दुबई में नौकरी कर रही हैं। वहां उनकी मुलाकात सुनील ठाकुर से हुई थी और दोनों नवंबर 2020 से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

फरवरी 2025 में की थी शादी

दोनों ने परिजनों की मौजूदगी में 23 फरवरी 2025 को जबलपुर के सिविक सेंटर स्थित गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। अश्विंदर का कहना है कि उनकी उम्र पति से 12 वर्ष अधिक है और उनका पूर्व में तलाक हो चुका था, जिसकी जानकारी सुनील और उसके परिवार को पहले से थी।

ये भी पढ़ें: सागर: जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत, 5 अफसर सस्पेंड; 7 दुकानें सील

बहन के घर पर होने की जानकारी

महिला का आरोप है कि कुछ समय पूर्व सुनील अचानक दुबई से भारत लौट आए और उनसे संपर्क तोड़ दिया। खोजबीन के दौरान पता चला कि सुनील सतना में अपनी बहन के घर हैं, जहां उनकी सास ने उन्हें कथित तौर पर छिपाकर रखा है और मिलने नहीं दिया जा रहा। परेशान होकर पीड़िता ने शादी की तस्वीरें, वीडियो और दस्तावेज पुलिस को सौंपते हुए पति से मिलवाने की मांग की है।

पुलिस से मांगी मदद, जांच कर रहे हैं

दुबई से आई महिला ने महिला थाने में आवेदन देकर अपने पति को तलाशने में मदद मांगी है। चूंकि यह पारिवारिक और पति-पत्नी के आपसी विवाद का मामला है, इसलिए अभी कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मनोज दीक्षित, डीएसपी, सतना

ये भी पढ़ें: पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति, इंदौर बायपास पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts